Mumbai News: डिजिटल सफर की ओर महाराष्ट्र, MSRTC App पर टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड टूटा
Maharashtra State Transport का मोबाइल ऐप काफी तेजी से यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। एसटी विभाग के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने बताया है कि MSRTC बस ऐप के 10 लाख से ज्यादा यूजर्स हो चुके हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
MSRTC Bus Reservation App
Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल (एसटी) का मोबाइल ऐप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। परिवहन मंत्री और एसटी अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने जानकारी दी कि एमएसआरटीसी बस रिजर्वेशन ऐप के अब तक 10 लाख से ज्यादा यूजर्स हो चुके हैं।
इनमें से औसतन 5 लाख यात्री हर महीने ऐप के जरिए टिकट बुक करते हैं। सरनाईक ने बताया कि अप्रैल 2025 से ऐप का नया वर्जन लॉन्च किया गया था। मार्च 2025 तक पुराने ऐप से जहां केवल 3।94 लाख यात्री टिकट लेते थे, वहीं मई 2025 में नए ऐप पर यह संख्या बढ़कर 6।72 लाख तक पहुंच गई।
डिजिटल सर्विस का बना अहम चेहरा
कुछ ही महीनों में यात्रियों ने ऐप पर भरोसा दिखाया और अब यह एसटी की डिजिटल सर्विस का अहम चेहरा बन गया है। यात्रियों की प्रतिक्रियाएं भी इस बात को पुष्ट करती है। अब तक 1।25 लाख यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों से नेटवर्क कवरेज की कमी और डिजिटल पेमेंट में दिक्कत जैसी समस्याओं की शिकायतें सामने आई है। साथ ही बुजुर्ग और तकनीकी रूप से कम जानकार यात्रियों को ऐप इस्तेमाल करने में मुश्किल आ रही है। मंत्री सरनाईक ने आश्वासन दिया है कि एसटी जल्द ही ग्रामीण इलाकों के हिसाब से ऐप का इंटरफेस और आसान बनाएगी, ताकि हर यात्री आसानी से टिकट बुक कर सके।
सम्बंधित ख़बरें
नांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
नसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
पुणे के दगडूशेठ गणपति मंदिर को सरकार का बड़ा सम्मान, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रायगढ़ बनेगा ‘तीसरी मुंबई’, 1 लाख करोड़ निवेश के बीच रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल
ये भी पढ़ें :- Mumbai News: Modi Post विवाद में मामा पगारे अस्पताल में, राहुल गांधी ने जताया समर्थन
| कुल यूजर्स | मासिक औसत बुकिंग |
|---|---|
| 10 लाख | 5 लाख |
| पुराने ऐप पर मार्च 2025 | 3.94 लाख यूजर्स |
| नए ऐप पर मई 2025 | 6.72 लाख यूजर्स |
