महावितरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधीक्षक अभियंताओं का हुआ तबादला, प्रशासनिक कारणों से जारी हुआ आदेश
Mahavitran Transfer List 2026: महावितरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। 16 अधीक्षक अभियंताओं का हुआ तबादला। नई नियुक्तियों की पूरी सूची और प्रबंधन के निर्देश यहाँ देखें।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सांकेतिक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
MSEDCL Transfer 16 Superintending Engineers: महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (महावितरण) ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य भर में कार्यरत 16 अधीक्षक अभियंताओं का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये सभी नियुक्तियां समान पद क्षमता और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की गई हैं।
विभिन्न मंडलों और जोनों में नई नियुक्तियां
इस बड़े फेरबदल के अंतर्गत संजय सुदामराव खांदारे को वसई मंडल से नांदेड मंडल भेजा गया है, जबकि अनिल तानबाजी काले को लातूर से अमरावती जोन (इन्फ्रा) में पदस्थ किया गया है। इसी तरह संदीप दत्तात्रेय दरवडे को वाशिम मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण मंडल के युवराज जगन्नाथ जरग अब जालना मंडल का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, महिला अधिकारी संध्या भाऊराव चिवंडे को पुणे ग्रामीण मंडल से गोंदिया मंडल स्थानांतरित किया गया है।
मंगेश श्यामराव वैद्य को गोंदिया जोन (इन्फ्रा) और संजय प्रभाकर सरग को अहिल्यानगर मंडल की कमान सौंपी गई है। रामराव धानसिंह राठौड़ को कल्याण जोन (इन्फ्रा) में भेजा गया है और उन्हें 31 मई 2026 को कार्यमुक्त किया जाएगा। सुरेंद्र गिरजप्पा कटके को नासिक स्थित नेटवर्क प्लानिंग सेल में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, दीपाली धनंजय मडेलवार को नागपुर जोन (इन्फ्रा) और अजय उत्तमराव शिंदे को रत्नागिरी जोन (इन्फ्रा) भेजा गया है। रमेशकुमार सीताराम पवार को धुले मंडल तथा अनिल मधुकर वाकोड़े को कॉर्पोरेट ऑफिस में नियुक्त किया गया है। रुपेश कैलास टेम्भूर्णे अब यवतमाल मंडल और प्रवीण मारोतराव दारोली परभणी मंडल की जिम्मेदारी संभालेंगे। अंत में, मनोज बाबूराव ढबारडे को नासिक से स्थानांतरित कर चंद्रपुर मंडल में अधीक्षण अभियंता नियुक्त किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak: पुणे से गिरफ्तार हुई फिजिक्स के क्वेश्चन लीक करने वाली मास्टरमाइंड, CBI ने खोली पोल
अधिकारियों के लिए कड़े नियम व निर्देश
महावितरण प्रबंधन ने सभी संबंधित कार्यालयों को आदेश दिया है कि वे इन अधिकारियों को स्थानीय वैकल्पिक व्यवस्था कर तुरंत कार्यमुक्त करें। प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर होने के कारण ये सभी अधिकारी नियमानुसार ट्रांसफर भत्ते (टीए/डीए) और जॉइनिंग टाइम के पात्र होंगे।
इसके साथ ही पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने वर्तमान कार्यालय को छोड़ने से पहले विभाग द्वारा जारी किए गए लैपटॉप, सिम कार्ड, मोबाइल हैंडसेट और प्रिंटर जैसे सभी आईटी एसेट्स (आईटी एसेट्स) अनिवार्य रूप से जमा कराएं।
