MPSC आंदोलन में रोहित पवार के कार्यकर्ताओं की नाइट लाइफ, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन ने लगाए गंभीर आरोप

BJP Navnath Ban Press Conference: पुणे में MPSC छात्रों के प्रदर्शन के बीच BJP ने रोहित पवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नवनाथ बन का दावा है कि आंदोलन के नाम पर शराब और हुड़दंग चल रहा है।
BJP Navnath Ban Press Conference allegations on Rohit Pawar
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन, इनसेट- रोहित पवारसोर्स: एक्स/@BJP4Maharashtra
Published on: 
Updated on: 

Navnath Ban allegations on Rohit Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति में पुणे में चल रहा MPSC छात्रों का आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के विधायक रोहित पवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दावा किया है कि रोहित पवार के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में 'नाइट लाइफ' और देर रात हुड़दंगबाजी का खेल चल रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवनाथ बन ने कुछ कथित वीडियो फुटेज भी मीडिया के सामने पेश किए। नवनाथ बन का कहना है कि आंदोलन स्थल पर आधी रात को शराब पीने और हुड़दंग मचाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नवनाथ बन ने कहा कि हम पहले दिन से ही कह रहे हैं कि रोहित पवार का यह आंदोलन पूरी तरह से राजनीतिक स्टंट है। रोहित पवार इसे छात्रों का आंदोलन बता रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि वहां आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है।

रोहित पवार कर रहे राजनीति

बीजेपी प्रवक्ता ने साफ किया कि महाराष्ट्र सरकार और भाजपा को MPSC की तैयारी करने वाले मेहनती और प्रामाणिक छात्रों के प्रति पूरा सम्मान है। इसी वजह से राज्य के मुख्यमंत्री ने खुद छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया था। लेकिन मांगों के मान लिए जाने के बाद भी रोहित पवार आंदोलन के नाम पर माहौल खराब करने में लगे हैं।

BJP Navnath Ban Press Conference allegations on Rohit Pawar
डोसे में निकला चूहा, तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर होटल मालिक से मांगे 25 लाख, 2 महिलाओं पर FIR दर्ज

शिवराज मोरे पर दागे सवाल

वीडियो फुटेज का हवाला देते हुए नवनाथ बन ने कुछ लोगों का जिक्र किया और उन्हें रोहित पवार का करीबी बताया। उन्होंने कहा कि यदि आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो इसमें कुछ बेहद महत्वपूर्ण चेहरे नजर आएंगे, जो सीधे तौर पर रोहित पवार से जुड़े हैं। शिवराज मोरे, जो शुरू से ही रोहित पवार के साथ रहा है, वह 3 और 4 अक्टूबर की दरमियानी रात को आंदोलन स्थल पर मौजूद था।

BJP Navnath Ban Press Conference allegations on Rohit Pawar
कन्या भ्रूण हत्या पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, दोषियों पर लगेगा MCOCA, शीतकालीन सत्र में आएगा कानून संशोधन बिल

शराब पीकर सड़क पर गुंडागर्दी की

भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने आगे आरोप लगाया कि आंदोलन स्थल से निकलने के बाद शिवराज मोरे कोरेगांव पार्क इलाके की तरफ गया। वहां उसने कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद सड़क पर गुंडागर्दी की गई और एक लड़की के साथ विवाद भी किया गया।

नवनाथ बन ने पूछा कि क्या यही युवा आंदोलनकारियों के नेताओं का चाल-चरित्र है? रोहित पवार, क्या यही आपकी असली 'नाइट लाइफ' है? रोहित पवार को जनता को जवाब देना चाहिए कि शिवराज मोरे और उस लड़की के बीच क्या संबंध हैं?

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com