डोसे में निकला चूहा, तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर होटल मालिक से मांगे 25 लाख, 2 महिलाओं पर FIR दर्ज

Borivali Hotel Dosa Rat Case: मुंबई के बोरीवली में डोसे में चूहा मिलने का वीडियो वायरल कर होटल मालिक से 25 लाख की रंगदारी मांगने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
Mumbai Dosa Rat Video Extortion Case
मुंबई के होटल में डोसे में निकला चूहासोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Dosa Rat Video Extortion Case: मुंबई के बोरीवली वेस्ट स्थित मशहूर राधाकृष्ण होटल-बुफे-फास्ट फूड में पिछले दिनों डोसे के भीतर मरा हुआ चूहा मिला था। इस घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है। जो मामला शुरुआत में खाद्य सुरक्षा और एफडीए (FDA) की लापरवाही का दिख रहा था, वह अब रंगदारी और ब्लैकमेलिंग तक पहुंच गया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं मानसी अमित आचार्य और किंजल सुभाष भाटिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मुंबई के होटल में डोसे में निकला चूहा

मिली जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर को मानसी आचार्य, एक बच्चे और एक अन्य व्यक्ति के साथ बोरीवली के राधाकृष्ण होटल-बुफे-फास्ट फूड रेस्टोरेंट में खाना खाने आई थीं।

खाना खाने के दौरान कथित तौर पर डोसे के अंदर चूहा मिलने का दावा किया गया और तुरंत इसका एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। वीडियो के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कार्रवाई करते हुए 28 सितंबर को होटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके बाद रेस्टोरेंट बंद हो गया।

Mumbai Dosa Rat Video Extortion Case
पति की मौत को हार्ट अटैक बताकर दफना दिया शव, सांगली पुलिस ने खोली पत्नी और प्रेमी के साजिश की पोल

25 लाख से शुरू हुई मोलभाव की कहानी

होटल मालिक द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, होटल बंद होने के बाद आरोपियों ने वायरल वीडियो को और अधिक फैलाने तथा मीडिया में देकर ब्रांड इमेज पूरी तरह बर्बाद करने की धमकी देना शुरू किया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी मानसी आचार्य ने शुरुआत में मामले को रफा-दफा करने के लिए 25 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की।

दावा है कि शुरुआत में 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। बाद में यह रकम घटाकर 20 लाख और फिर 15 लाख रुपये कर दी गई। आखिर में 7 लाख रुपये में मामला तय होने की बात हुई और उसने 1 लाख रुपये नकद बतौर टोकन दे दिए।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगी रकम

1 लाख रुपये मिलने के बाद आरोपियों ने बाकी के 6 लाख रुपये वसूलने के लिए शिकायतकर्ता को लगातार व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकियां दी। कहा पैसो दे दो वरना वीडियो को दोबारा इंटरनेट पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कराया जाएगा।

Mumbai Dosa Rat Video Extortion Case
त्योहारी सीजन में चीनी की महंगाई पर सरकार का प्रहार, जारी हुए सख्त स्टॉक नियम; जानें ग्राहकों पर क्या होगा असर

होटल संचालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिछाया जाल

तंग आकर होटल संचालक ने बोरीवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। बोरीवली पुलिस ने शिकायत के आधार तुरंत आरोपियों को दबोचने के लिए एक ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई।

5 अक्टूबर को शाम करीब 5:45 बजे, मुंबई पुलिस ने पंच गवाहों की मौजूदगी में एक गुप्त ठिकाने पर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी मानसी आचार्य और किंजल भाटिया 6 लाख रुपये की बची हुई रकम स्वीकार कर रही थीं, पुलिस टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों धर दबोचा। बोरीवली पुलिस दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com