एमपीसीबी अधिकारी एम. देवेंद्र सिंह का निलंबन रद्द करने का निर्देश, विधानसभा अध्यक्ष का फैसला
Rahul Narvekar ने MPCB के सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह और संयुक्त निदेशक सतीश पडवाल का निलंबन रद्द करने का निर्देश दिया है। दोनों अधिकारियों को बैठक में अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित किया गया था।
- Written By: अपूर्वा नायक
राहुल नार्वेकर (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Pollution Control Board Case: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने राज्य सरकार को महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) के सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह और संयुक्त निदेशक सतीश पडवाल का निलंबन रद्द करने का निर्देश दिया है। यह निर्णय विधानसभा में हुई चर्चा के बाद लिया गया।
आईएएस अधिकारी एम. देवेंद्र सिंह और अधिकारी सतीश पडवाल को 27 फरवरी को निलंबित किया गया था। दोनों पर आरोप था कि वे राज्य की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे द्वारा बुलाई गई बैठकों में शामिल नहीं हुए और सवालों का संतोषजनक जवाब देने में भी विफल रहे थे। इस मामले में शिवसेना विधायक और ‘प्रोटेम’ अध्यक्ष दिलीप लांडे ने सदन में निलंबन की घोषणा की थी।
संसदीय कार्य मंत्री ने रखा प्रस्ताव
बाद में संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह ने अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ भविष्य में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
PMPML पर आर्थिक संकट गहराया: 1,610 करोड़ खर्च के मुकाबले सिर्फ 818 करोड़ आय, 300 करोड़ की बकाएदारी
हमारी पुलिस दिल्ली जैसी नहीं है… अभिनंदन मोर्चे के दौरान राज ठाकरे ने की महाराष्ट्र पुलिस की जमकर तारीफ
यह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई है, अभिनंदन मोर्चा में गरजे उद्धव, मुंबई की सड़कों पर जुटा ऐतिहासिक जनसैलाब
मुंबई के विकास को मिलेगी रफ्तार, बीएमसी जुटाएगी 9,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड; देश का सबसे बड़ा नगर निगम बॉन्ड
ये भी पढ़ें :- सिवेज ट्रीटमेंट की फर्जी कंपनी में ठाणे मनपा का करोड़ों रुपया, गलत तरीके से बिलों की वसूली
मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन को जानकारी दी कि दोनों अधिकारियों का निलंबन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार ने आश्वासन दिया कि आगे से विभागीय बैठकों में अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
