Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोरेगांव के Motilal Nagar Redevelopment Project, 1 लाख करोड़ निवेश से बदलेगी मुंबई की तस्वीर

मुंबई में 1 लाख करोड़ रुपये का Motilal Nagar Redevelopment Project शुरू होने जा रहा है। इससे 35,000 परिवारों को आधुनिक घर मिलेंगे और इलाके को ‘15 मिनट सिटी’ मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 18, 2026 | 11:26 AM

मोतीलाल नगर रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट (सौ. नवभारत )

Follow Us
Close
Follow Us:

Motilal Nagar Redevelopment Project: गोरेगांव (पश्चिम) स्थित मोतीलाल नगर का पुनर्विकास प्रोजेक्ट देश के सबसे बड़े और महत्वाकांक्षी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में शामिल हो गया है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) द्वारा संचालित इस परियोजना का विकास अदाणी ग्रुप करेगा।

म्हाडा के उपाध्यक्ष व सीईओ संजीव जायसवाल ने बताया कि यह विशाल परियोजना लगभग 143 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। पहले इसकी लागत करीब 36,000 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन अब इसमें कुल निवेश 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

इस कारण इसे देश के सबसे बड़े शहरी पुनर्विकास प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है. इस परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसके तहत करीब 35,000 परिवारों को नए घर उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें पुराने निवासी, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग और व्यावसायिक इकाइयां शामिल होंगी।

सम्बंधित ख़बरें

मारेगांव अस्पताल बेहाल: 40° गर्मी में बंद कूलर-जनरेटर, मरीजों को सुविधाओं का भारी अभाव

पुणे में सीनियर सिटीज़न्स को 30% Property Tax Rebate की खबर निकली फर्जी, PMC ने जारी किया स्पष्टीकरण

‘कांग्रेस ने पाले हैं हरे विषैले सांप’: विजय वडेट्टीवार के ‘विषवल्ली’ तंज पर नवनीत राणा का करारा पलटवार

13 करोड़ वसूले, फिर भी 32 करोड़ बकाया; यवतमाल में जल आपूर्ति पर संकट गहराया

देश का सबसे बड़ा क्लस्टर

म्हाडा के सीईओ संजीव जायसवाल ने बताया कि मोतीलाल नगर देश का सबसे बड़ा क्लस्टर प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें पहली बार पात्र निवासियों को 1600 वर्गफीट के बड़े और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फ्लैट दिए जाएंगे। यानी पुनर्विकास में अदाणी समूह और म्हाडा 3702 पात्र रहिवासियों को बड़ा फायदा प्रदान करेंगे। इससे पहले मुंबई में किसी भी पुनर्विकास प्रकल्प में इतना बड़ा क्षेत्रफल पहले नहीं दिया गया है।

पहली बार निःशुल्क मिलेंगे 1600 वर्ग फीट के बड़े फ्लैट

अदाणी समूह पिछले वर्ष इस परियोजना के लिए सफल बोलीदाता बनकर उभरा था। यह परियोजना मुआवजा एवं विकास समझौता (सीएंडडीए) मॉडल के तहत लागू की जा रही है। म्हाडा के सीईओ संजीव जयसवाल ने बताया कि मोतीलाल नगर नंबर 1,2 और 3 नीदरलैंड और यूरोप से प्लान किया गया है।

1960 में मोतीलाल नगर बना था। Motilal Nagar Redevelopment Project के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने इसे विशेष परियोजना प्राधिकरण का दर्जा दिया है तथा परियोजना की निर्माण एवं विकास संस्था (सी एंड डीए) के रूप में कड़ी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से अदाणी समूह का चयन किया गया है।

संबंधित दस्तावेज पूरा होने के बाद सात वर्षों के भीतर इस परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य म्हाडा ने निर्धारित किया है।इस परियोजना के अंतर्गत 3702 पात्र निवासियों को प्रत्येक को लगभग 1600 वर्ग फुट का घर निःशुल्क मिलेगा। इसके अलावा, 328 पात्र व्यावसायिकों को 987 वर्ग फुट क्षेत्रफल के व्यावसायिक गाले (दुकानें) दिए जाएंगे।

साथ ही, लगभग 1600 झोपड़पट्टी धारकों को एसआरए अधिनियम के अंतर्गत 300 वर्ग फुट क्षेत्रफल के घर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसके अतिरिक्त, इस पुनर्विकास के तहत म्हाडा को भी बड़े पैमाने पर आवासीय भंडार प्राप्त होगा। इस परियोजना से म्हाडा को 23,000 वर्ग मीटर भूमि प्राप्त होने वाली है.

Motilal Nagar Redevelopment Project महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक प्रकल्प

म्हाडा के उपाध्यक्ष व सीईओ संजीव जायसवाल ने कहा कि Motilal Nagar Redevelopment Project म्हाडा के अब तक के कार्यकाल का अत्यंत महत्त्वपूर्ण और ऐतिहासिक प्रकल्प है। राज्य के सभी नागरिकों को सुयोग्य और सुनियोजित आवास उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उपमुख्यमंत्री एवं गृहनिर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व और दूरदृष्टि से इस प्रकल्प को गति और दिशा मिली है। इस प्रकल्प के लाभार्थियों को प्रशस्त और सुसज्ज घर तथा आधुनिक सभी सुविधाओं से युक्त आदर्श वसाहत प्रदान करने की योजना बनाई गई है, जिससे रहिवासियों को सुरक्षित और आधुनिक जीवनशैली मिलेगी।

मास्टर प्लान में चौड़ी आंतरिक सड़कों और 27 मीटर की इमारतों के बीच दूरी, समर्पित व्यावसायिक क्षेत्र और व्यवस्थित बाजार, अस्पताल, स्कूल, खुले स्थान और सामुदायिक क्षेत्रों जैसी सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं। लगभग 11.5 एकड़ खुले और मनोरंजन के लिए स्थान, स्काईवॉक जैसी आंतरिक कनेक्टिविटी, तथा जलभराव प्रबंधन, सीवेज प्रणाली और बाढ़ नियंत्रण उपायों जैसी जलवायु-उत्तरदायी विशेषताएं भी शामिल हैं।

आधुनिक ‘15 मिनट सिटी’ मॉडल

जायसवाल ने बताया कि मोतीलाल नगर को एक आधुनिक “15 मिनट सिटी” मॉडल के आधार पर विकसित किया जाएगा। इसका मतलब है कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों जैसे स्कूल, अस्पताल, बाजार और दफ्तर 15 मिनट की दूरी पर ही उपलब्ध होंगे। इससे लोगों का समय बचेगा और जीवन अधिक सुविधाजनक बनेगा।

परियोजना के तहत अत्याधुनिक इमारतों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें बेहतर बुनियादी सुविधाएं होंगी। हरित क्षेत्र, चौड़ी सड़कें, पार्किंग व्यवस्था और सामाजिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे पूरे इलाके का स्वरूप बदल जाएगा और यह एक आधुनिक टाउनशिप के रूप में विकसित होगा।

ये भी पढ़ें :- अश्विनी भिड़े का KEM Hospital दौरा, HMIS लागू कर स्वास्थ्य सेवाएं होंगी हाईटेक

यह परियोजना न केवल आवास समस्या को हल करने में मदद करेगी, बल्कि मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर को भी बड़ा बढ़ावा देगी। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। यह प्रोजेक्ट हजारों परिवारों के जीवन स्तर को सुधारने के साथ-साथ शहर को एक आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुंबई में इस तरह की 11 अन्य पुनर्विकास परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जो 923 एकड़ क्षेत्र में फैली हैं। इनके लागू होने से पूरे शहर का स्वरूप बदल सकता है।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Motilal nagar redevelopment project mumbai adani mhada project

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 11:26 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.