ATS मुंबई में 100 से ज्यादा पद खाली, एटीएस के पास एक भी ACP नहीं
- Written By: प्रभाकर दुबे
मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में आतंकवादी हमले का खतरा बना हुआ है। धारावी (Dharavi) के पकड़े गए आतंकी जान मोहम्मद शेख (Terrorist Jan Mohammad Sheikh) की गिरफ्तारी से एक बार फिर इसकी पुष्टि हुई है। आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बने मुंबई आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) में 100 से ज्यादा पद खाली (Posts Vacant) हैं। इन पदों में से 50 पुलिस अधिकारी दर्जे के पद है। हैरानी की बात तो यह है कि एटीएस में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के सभी पद खाली हैं।
दिल्ली स्पेशल सेल की करवाई के बाद ये बात तो साफ हो गया है कि मुंबई में आतंकी खतरा बना हुआ था, तो जो फिलहाल टल गया। इसी दौरान महाराष्ट्र एटीएस के मुंबई में जितने यूनिट हैं, उनके खस्ताहाल होने की बात सामने आ गयी है। गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक, मुंबई एटीएस में पुलिस बल की काफी कमी है, जिसकी वजह से मुंबई में कार्यरत पुलिसकर्मियों पर काम का लोड अधिक है।
मुंबई की सुरक्षा को अपग्रेड करने के दावे
मुंबई में एटीएस के कार्यालय काला चौक, नागपाड़ा, जुहू, कूरार में है। मुंबई में कई बार आतंकी हमले हुए हैं। हर समय मुंबई की सुरक्षा को अपग्रेड करने के दावे किए गए हैं, जबकि एटीएस की हालत से सुरक्षा इंतजाम का अंदाजा लगाया जा सकता है। यदि समय पर राज्य सरकार सतर्क नहीं हुई, तो बड़ा हादसा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
5 से 10 साल का रुका किराया और 5000 करोड़ की जमीन का खेल; SRA CEO से मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे
मुंबई में SRA के PAP फ्लैट्स दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी! 47 लोग शिकार, FIR दर्ज
दूध से पैर धुलवाने वाले वीडियो पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने बताया इसे कांग्रेस की विचारधारा
[blockquote content=”एटीएस हर स्थित से निपटने के लिए सक्षम हैं। हमारे पर पर्याप्त सुरक्षा बल है। धारावी के पकड़े गए आतंकी जान मोहम्मद शेख की गतिविधियों पर पहले से हमारी नजर थी। उनके रडार पर 1000 से अधिक संदिग्ध हैं। ” pic=”” name=”- विनीत अग्रवाल, एटीएस प्रमुख “]
