महाराष्ट्र में BJP करेगी बड़ा धमाका, पार्टी में शामिल होंगे नॉर्थ के 2 बड़े नेता
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में मानसुन सत्र की शुरुआत में ही भारतीय जनता पार्टी ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी में अब उत्तर भारत के दो बड़े नेता शामिल होने जा रहे है।
- Written By: प्रिया जैस
अपूर्व हिरे और कुणाल पाटिल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: पिछले कुछ दिनों से उत्तर महाराष्ट्र और नासिक में ठाकरे गुट को कमजोर करने के लिए भाजपा द्वारा जोरदार पार्टी प्रवेश अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें उन्हें एक और बड़ा सफलता मिली है। जल्द ही उत्तर महाराष्ट्र के दो बड़े नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं। धुले के पूर्व विधायक कुणाल पाटिल और नासिक के पूर्व विधायक अपूर्व हिरे भाजपा में प्रवेश करेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों नेता 1 जुलाई को भाजपा के संभावित भावी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के पदग्रहण समारोह के दौरान पार्टी में शामिल होंगे। अपूर्व हिरे शिक्षक मतदाता संघ के विधायक रहे हैं। 2019 में अपूर्व हिरे ने भाजपा की वर्तमान विधायक सीमा हिरे के खिलाफ नासिक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।
मंगलवार को पार्टी में होंगे शामिल
भाजपा में हाल ही में शामिल हुए सुधाकर बडगुजर का विरोध करने वाली सीमा हिरे ने अपूर्व हिरे के भाजपा प्रवेश का स्वागत किया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सुधाकर बडगुजर को हाशिए पर करने के लिए अपूर्व हिरे के भाजपा में शामिल होने का रास्ता बनाया गया है। कुणाल पाटिल धुले के कांग्रेस के पूर्व विधायक और प्रमुख नेता थे। इस क्षेत्र में उनका प्रभावशाली दबदबा है।
सम्बंधित ख़बरें
रात में बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सुबह नाम हुआ गायब! शहडोल में संगठन की सियासत पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
MP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
कुणाल पाटिल के भाजपा में शामिल होने से धुले में भाजपा की ताकत और बढ़ेगी। वे राहुल गांधी के करीबी माने जाते थे, लेकिन अब उन्होंने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मंगलवार दोपहर दो बजे मुंबई के भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और कार्याध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की प्रमुख मौजूदगी में ये दोनों नेता भाजपा में प्रवेश करेंगे।
Nashik: महायुति विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर, पवार के मंत्रियों की बड़ी चुनौती
शरद गुट छोड़ भांबले अजित गुट में करेंगे प्रवेश
शरद पवार का साथ छोड़ते हुए पूर्व विधायक विजय भांबले मंगलवार को अजित गुट में प्रवेश करेंगे। भांबले ने भाजपा विधायक मेघना बोर्डीकर के खिलाफ सेलू-जिंतूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। कहा जा रहा है कि नवाब मलिक के प्रयासों से भांबले एनसीपी के करीब हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
