Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘RSS न सत्ता चाहता है, न लोकप्रियता’, मोहन भागवत का बड़ा बयान, जानिए राजनीति और इतिहास पर क्या कहा

RSS Centenary Event : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ किसी के विरोध में नहीं बल्कि सकारात्मक शक्ति है। उन्होंने डॉ. हेडगेवार के संघर्षों और संघ के वास्तविक उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 07, 2026 | 07:52 PM

RSS चीफ मोहन भागवत (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mohan Bhagwat Speech: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए संघ की विचारधारा और कार्यप्रणाली को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि संघ न तो किसी के “खिलाफ” है और न ही उसे सत्ता या लोकप्रियता की कोई लालसा है।

विचारधाराओं का संगम और समाज की दिशा

भागवत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उभरी विभिन्न विचारधाराओं का जिक्र किया। उन्होंने राजा राम मोहन रॉय, स्वामी विवेकानंद और दयानंद सरस्वती जैसे समाज सुधारकों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने समाज को दिशा देने का प्रयास किया। हालांकि, उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आज भी समाज को सही दिशा देने और अनुकूल वातावरण बनाने का काम पूरी तरह से नहीं हो पा रहा है।

क्या है RSS का उद्देश्य?

मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि RSS किसी घटना की प्रतिक्रिया स्वरूप काम नहीं करता। उन्होंने कहा कि संघ किसी के विरोध में नहीं है। हमारा मुख्य उद्देश्य देश में चल रहे सकारात्मक प्रयासों को समर्थन देना और उन्हें मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने यह भी साफ किया कि RSS कोई अर्धसैनिक बल नहीं है। भले ही स्वयंसेवक ‘पथ संचलन’ करते हैं और लाठी (दंड) चलाते हैं, लेकिन इसे एक अखाड़े के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह अनुशासन और संगठन का प्रतीक है।

सम्बंधित ख़बरें

वीबी जी राम जी के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से काम ठप, मांगें पूरी होने तक धरना और अन्नत्याग आंदोलन जारी

डॉक्टर के अभाव में आयुर्वेदिक अस्पताल बंद, स्वास्थ्य सुविधाएं चरमराईं, मरीज परेशान

हिंदू शब्द विदेश से आया, भारत में 4 तरह के हिंदू…मोहन भागवत ने पीएम मोदी पर भी दिया सबसे बड़ा बयान

‘मैंने कहा था…’, BMC मेयर के लिए रितु तावड़े की उम्मीदवारी पर नितेश राणे का बड़ा बयान, विरोधियों पर कसा तंज

राजनीति और कांग्रेस का इतिहास

राजनीति पर चर्चा करते हुए माेहन भागवत ने कहा कि RSS प्रत्यक्ष रूप से राजनीति में शामिल नहीं है, हालांकि संघ से जुड़े कुछ लोग राजनीतिक जीवन में सक्रिय हो सकते हैं। उन्होंने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए बताया कि अंग्रेजों ने ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ की स्थापना एक “सुरक्षा वाल्व” के रूप में की थी, लेकिन भारतीयों ने अपनी सूझबूझ से इसे स्वतंत्रता संग्राम का एक शक्तिशाली हथियार बना दिया।

यह भी पढ़ें:- BMC मेयर पद के लिए BJP ने रितु तावड़े पर ही क्यों लगाया दांव? जानिए इस फैसले के पीछे के 5 बड़े कारण

डॉ. हेडगेवार का संघर्ष और ‘कोकेन’ कोडनेम

RSS चीफ भागवत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के शुरुआती जीवन के संघर्षों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे 13 वर्ष की उम्र में प्लेग के कारण उनके माता-पिता का निधन हो गया था। आर्थिक तंगी के बावजूद हेडगेवार का क्रांतिकारी जज्बा कम नहीं हुआ।

उन्होंने कोलकाता में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान हेडगेवार के क्रांतिकारी समूहों से जुड़ाव का एक रोचक किस्सा सुनाया। भागवत ने बताया कि उस समय हेडगेवार “कोकेन” कोडनेम से काम करते थे। एक बार पुलिस गलती से उन्हें गिरफ्तार भी कर ले गई थी, जिसका जिक्र रास बिहारी बोस की किताब में मिलता है।

Mohan bhagwat speech rss not against anyone power history dr hedgewar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2026 | 07:52 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mohan Bhagwat
  • Mumbai
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.