- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mns Hidden Agenda Government Linguistic Divide Raj Thackeray
हिंदी थोपना गलत…सरकारी एजेंडे को विफल करेगी MNS, भाषा विवाद पर राज ठाकरे ने की अपील
महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को स्कूलों में तीसरा स्थान देने का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विरोध किया है। राज ठाकरे ने इसे सरकार का जानबूझकर भाषाई विभाजन पैदा करने का एजेंडा बताया। साथ ही हिंदी न थोपने की अपील की।
- Written By: प्रिया जैस

राज ठाकरे (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र में भाषा को लेकर कई समय से विवाद चल रहा है। इन विवादों के बाद अब स्कूल शिक्षा विभाग ने नया फैसला जारी करते हुए कहा है ति अब स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्यता दी जाएगी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य के स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य बनाने पर सवाल किया कि छात्रों पर हिंदी “थोपने” की क्या जरूरत थी? राज ठाकरे ने राज्य के स्कूलों से सरकार के “जानबूझकर भाषाई विभाजन पैदा करने के छिपे हुए एजेंडे” को विफल करने की अपील की।
ठाकरे ने कहा कि हिंदी कुछ उत्तरी राज्यों की राजभाषा है और इसे महाराष्ट्र पर थोपना गलत है, जहां मराठी का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। राज्य सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी करके कहा था कि राज्य में पहली से पांचवी कक्षा तक मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में छात्रों को हिंदी “सामान्य रूप से” तीसरी भाषा के तौर पर पढ़ाई जाएगी।
दो-भाषा फॉर्मूला जारी रखें – ठाकरे
राज ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा कि अगर सरकार स्कूलों पर दबाव डालती है, तो मनसे उनके साथ “चट्टान” की तरह खड़ी रहेगी। उन्होंने अंग्रेजी और मराठी का पिछला दो-भाषा फॉर्मूला जारी रखने की मांग की। राज ठाकरे ने कहा, “परिणामों के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। यदि वह सोचती है कि यह हमारी ओर से चुनौती है, तो ऐसा ही समझ लिया जाए।”
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: तकनीकी शिक्षकों के प्रमोशन के लिए PhD की शर्त खत्म, CAS नियमों में ढील
आदित्य ठाकरे बिगाड़ेंगे शरद पवार का खेल! राज्यसभा की सीट पर ठाेका दावा, MVA में मचा हड़कंप
सुनेत्रा पवार को NCP चीफ बनाने के प्रस्ताव पर 3 विधायकों ने नहीं किए साइन! रोहित पवार का दावे से मचा हड़कंप
गोंदिया: RTE के तहत 1,069 सीटों पर मुफ्त प्रवेश शुरू, 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन
ठाकरे की पार्टी बैंकों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मराठी भाषा के उपयोग पर जोर देती रही है। ठाकरे ने सवाल किया, “हिंदी के विकल्प की आवश्यकता क्यों है? स्कूल में बड़ी कक्षाओं से ही हिंदी हमेशा एक ऑपश्नल भाषा रही है। जो लोग इस भाषा को सीखना चाहते हैं, वे हमेशा ऐसा करते हैं। इसे छोटे बच्चों पर क्यों थोपा जाए?”
हिंदी पुस्तकों की छपाई जारी
मनसे नेता ने कहा, “मैं इसके पीछे की राजनीति को नहीं समझ पा रहा हूं।” उन्होंने सवाल किया कि क्या महाराष्ट्र की IAS लॉबी ऐसा कर रही है ताकि उन्हें मराठी को जानने की जरूरत न पड़े। राज ठाकरे ने कहा कि उन्हें शक था कि सरकार यू-टर्न ले सकती है, क्योंकि हिंदी को अनिवार्य नहीं करने का फैसला लेने के बाद कोई जीआर जारी नहीं किया गया था।
उन्होंने कहा, “हिंदी पाठ्य पुस्तकों की छपाई जारी है।” ठाकरे ने कहा कि स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्यों के अलावा, वह सरकार को भी नया आदेश वापस लेने के लिए पत्र लिखेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंग्रेजी और मराठी का पिछला दो-भाषा फॉर्मूला जारी रहना चाहिए। ठाकरे ने कहा, “मैं स्कूलों, अभिभावकों और सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे स्वार्थी राजनीतिक हितों के लिए जानबूझकर भाषाई विभाजन पैदा करने के सरकार के छिपे हुए एजेंडे को विफल करें।”
महाराष्ट्र स्कूलों में अब हिन्दी नहीं होगी कंपलसरी, मराठी भाषा को मिला पहला दर्जा
उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में मराठी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को, चाहे वे मराठी भाषी हों या न हों, सरकार के फैसले का विरोध करना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि गुजरात में 3 भाषाओं का फॉर्मूला नहीं है और स्कूलों में हिंदी अनिवार्य भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल कुछ उत्तरी राज्यों की राजभाषा होने के कारण इसे महाराष्ट्र पर थोपना गलत है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mns hidden agenda government linguistic divide raj thackeray
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र और 15 साल का सफर, न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
Feb 19, 2026 | 08:47 PMतारिक रहमान के PM बनते ही ढाका पहुंचे एर्दोगन के बेटे, क्या बांग्लादेश बनेगा तुर्की का नया ‘हथियार’?
Feb 19, 2026 | 08:42 PMगुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत समागम को लेकर मनपा की तैयारी, सिख-सिंधी समाज की बैठक
Feb 19, 2026 | 08:39 PMवंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे मोहन भागवत, यूपी में इस ट्रेन पर कितनी बार पथराव?
Feb 19, 2026 | 08:38 PMरात में योगी से 35 मिनट बात…सुबह दोनों डिप्टी CM से मुलाकात, क्या है संघ प्रमुख की ‘सीक्रेट’ मीटिंग्स का सच?
Feb 19, 2026 | 08:32 PMविजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां हुईं तेज, उदयपुर में होगी सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी?
Feb 19, 2026 | 08:31 PMहरमनप्रीत का फूटा गुस्सा, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, कहा- दायित्व निभाना होगा
Feb 19, 2026 | 08:26 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM














