मुंबई-लंदन की AI131 फ्लाइट ज्यूरिख डायवर्ट, ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक खराबी से यात्री 9 घंटे परेशान

Mumbai Air India Flight: ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की AI131 फ्लाइट को ज्यूरिख डायवर्ट किया गया। यात्री घंटों परेशान रहे।
Air India  Mumbai-London flight AI131 diverted to Zurich
एअर इंडिया उड़ान मुंबई लंदन ज्यूरिख डायवर्ट, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai London Flight Diversion: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI131 के यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने से पहले काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी के चलते फ्लाइट को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

मुंबई से सीधी लंदन यात्रा की उम्मीद लेकर विमान में सवार यात्रियों को अचानक ज्यूरिख में उतरना पड़ा। इसके बाद यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई।

ज्यूरिख एयरपोर्ट पर करीब 9 घंटे से इंतजार

AI131 के एक यात्री के मुताबिक, ज्यूरिख एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में यात्री करीब 9 घंटे से इंतजार कर रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उन्हें यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि लंदन के लिए उनकी यात्रा दोबारा कब शुरू होगी।

यात्रियों के बीच इस बात को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है कि वे आखिर कब लंदन पहुंच पाएंगे।

ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक सिस्टम में आई तकनीकी खराबी

फ्लाइट के डायवर्जन के पीछे ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई तकनीकी समस्या बताई जा रही है। इस गड़बड़ी का असर ब्रिटेन के हवाई यातायात पर व्यापक रूप से पड़ा।

रिपोर्ट के मुताबिक, 1,000 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। हीथ्रो समेत कई एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन में व्यवधान आया और यात्रियों को लंबी देरी का सामना करना पड़ा।

Air India  Mumbai-London flight AI131 diverted to Zurich
पिंपरी-चिंचवड़ में चिंबली फाटा में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर जुटीं

फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में आई थी समस्या

ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज के मुताबिक, फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में तकनीकी समस्या सामने आई थी। तकनीकी टीम ने सिस्टम को ठीक करने के लिए काम किया, लेकिन समस्या के कारण पहले से प्रभावित फ्लाइट शेड्यूल को सामान्य होने में समय लगा।

हीथ्रो एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू हुआ, लेकिन यात्रियों को आगे भी देरी की चेतावनी दी गई।

AI131 यात्रियों की नजर अब लंदन जाने वाली फ्लाइट पर

तकनीकी समस्या के कारण AI131 के यात्रियों का सफर भी अनिश्चित हो गया है। ज्यूरिख एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में इंतजार कर रहे यात्रियों के सामने फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि उन्हें लंदन के लिए अगली उड़ान कब मिलेगी।

जब तक एयर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं होती, तब तक प्रभावित यात्रियों को आगे भी देरी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को अब एअर इंडिया और एयरपोर्ट प्रशासन की अगली जानकारी का इंतजार है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com