- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mmrda Plans To Build A Hanging Bridge Over The Mithi River
मीठी नदी पर बनेगा झुलता ब्रिज, MMRDA की योजना
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए एमएमआरडीए (MMRDA) के माध्यम से कई स्काईवाक का निर्माण किया गया। अब मीठी नदी (Mithi River) पर एक हैंगिग ब्रिज (Hanging Bridge) बनाने की योजना है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (Mumbai Metropolitan Region Development Authority) ने माहिम नेचर पार्क के लिए बीकेसी (BKC) से सायन-धारावी तक मीठी नदी पर एक पैदल यात्री झूला पुल बनाने का प्रस्ताव दिया है।
बताया गया है कि यह भारत का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज होगा। एमएमआरडीए अधिकारियों के अनुसार, नदी के ऊपर 1.5 किमी का यह हैंगिग ब्रिज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। नदी के किनारे नेचर पार्क के साथ यहां पर्यावरण संरक्षण भी होगा। वैसे इस परियोजना को पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने आगे बढ़ाया था। इसे महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण सीआरजेड की मंजूरी दी जा चुकी है।
16 मीटर ऊंचा एफओबी
यह झुलता पैदल यात्री ब्रिज नदी और मैंग्रोव से लगभग 16 मीटर की ऊंचाई पर होगा। तटीय क्षेत्र प्रबंधन योजना, 2019 के अनुसार, प्रस्तावित स्थल सीआरजेड I ए (मैंग्रोव बफर ज़ोन), सीआरजेड क्षेत्र में आता है। इससे मैंग्रोव का नुकसान नहीं होगा। परियोजना के लिए कुल 7,970 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से 3,490 वर्ग मीटर बीकेसी में और लगभग 4,480 वर्ग मीटर माहिम नेचर पार्क की तरफ अधिग्रहित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘मिठी नदी नाले में मिला गैस भंडार!’ संजय राउत ने BJP पर कसा तंज, मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने दिया करारा जवाब
मीठी नदी 65.5 करोड़ गाद घोटाला, ईओडब्ल्यू ने 7,000 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की
धारावी विरोध के बीच अडानी को मिला मीठी नदी का ठेका, BMC ने जल्द काम शुरू करने की बनाई योजना
बीकेसी, शिव यात्रा आसान होगी, मुंबई नगर निगम मीठी नदी पर बनाएगा नया पुल
सायन से बीकेसी पहुंचने में आसानी
एमएमआरडीए के अधिकारियों के अनुसार, यह अत्याधुनिक ब्रिज पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र के साथ आवागमन के लिए भी उपयोगी होगा। सायन स्टेशन से बीकेसी जाने वाले यात्रियों के लिए एक आसान पैदल मार्ग के रूप में काम करेगा। बीकेसी क्षेत्र से सुबह की सैर करने वालों के लिए माहिम नेचर पार्क तक पहुंचना आसान हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोई सीधा मार्ग न होने से 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग सायन स्टेशन से ऑटोरिक्शा या निजी वाहनों का उपयोग करते हैं, जबकि केवल 25 प्रतिशत ने सार्वजनिक सड़क परिवहन का उपयोग करते हैं, जिससे समय भी लगता है। प्रस्तावित पुल मेट्रो लाइन 2बी, मेट्रो लाइन 3 और सायन रेलवे स्टेशन के लिए सुविधा जनक मार्ग साबित होगा। कुर्ला रेलवे स्टेशन के रास्ते बीकेसी आने वाले मध्य रेलवे के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
मुंबई आईआईटी का होगा डिजाइन
एमएमआरडीए के अनुसार, प्रस्तावित पैदल यात्री झूला पुल कई समस्याओं का अच्छा समाधान है, जो पर्यावरण की दृष्टि से भी अच्छा होगा। इस ब्रिज की डिजाइन और इंजीनियरिंग को मुंबई आईआईटी की देखरेख में तैयार किया गया है। ब्रिज की संरचनात्मक सुरक्षा, भार क्षमता विविधता आदि सभी पहलुओं पर विचार किया गया है।
Mmrda plans to build a hanging bridge over the mithi river
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पडलकर और रोहित पवार आमने-सामने, अहिल्यादेवी जयंती पर जामखेड़ में भारी हंगामा, पुलिस के हस्तक्षेप से हुआ शांत
May 31, 2026 | 04:18 PMईरान ने मार गिराया अमेरिकी MQ-1 ड्रोन! होर्मुज पर भी सख्त हुए तेहरान के तेवर; क्या बढ़ेगा तनाव?
May 31, 2026 | 04:18 PMनागपुर-सेवाग्राम रेलखंड पर ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द, मडगांव एक्सप्रेस अब नागपुर के बजाय अजनी स्टेशन से चलेगी
May 31, 2026 | 04:11 PMछत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस बल मे अनोखी पहल, संवाद से तय की गयी 196 पुलिसकर्मियों कि पोस्टिंग
May 31, 2026 | 04:10 PMकार्डबोर्ड से बना डाली वॉशिंग मशीन! नाइजीरियाई युवक का कमाल देख दंग रह गए लोग
May 31, 2026 | 04:10 PM‘सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं…’, IPL 2026 फाइनल से ठीक पहले शुभमन गिल ने दिया भावुक कर देने वाला बयान
May 31, 2026 | 04:07 PMकोरोना काल के ‘हेल्थ हीरोज’ दाने-दाने को मोहताज; गोंदिया में NHM कर्मचारियों का मार्च से वेतन बकाया
May 31, 2026 | 04:00 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














