Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज से MMR क्षेत्र होगा बेहाल ! रुकी रफ्तार, टेंशन में सरकार, मराठा आंदोलन से मुंबई ठप

Mumbai News: मराठा आरक्षण आंदोलन से मुंबई की रफ्तार थम गई है। जरांगे पाटिल के अनशन और लाखों प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी ने ट्रैफिक, ट्रेन, बस और प्रशासन को पूरी तरह से जाम कर दिया है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 01, 2025 | 07:14 AM

मराठा आंदोलन (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल का आमरण अनशन अब सरकार के लिए सिरदर्द बन गया है। आजाद मैदान पर चल रहे इस आंदोलन ने मुंबई और एमएमआर क्षेत्र की रफ्तार रोक दी है। गणेशोत्सव के बीच लाखों आंदोलनकारी मुंबई पहुंच गए हैं, जिससे सीएसएमटी स्टेशन और आस-पास के इलाके ठप हो गए हैं। रविवार को ही जाम और भीड़ की झलक मिल गई थी और सोमवार को कामकाजी दिन शुरू होते ही हालात और बिगड़ गए।

जरांगे पाटिल ने चौथे दिन से पानी भी छोड़ने का एलान किया है। उनका कहना है कि जब तक ओबीसी कोटे से मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं दिया जाता, वे मुंबई नहीं छोड़ेंगे। इस ऐलान के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया है। लोकल ट्रेनें, BEST बसें और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हैं। कई रूट बदल दिए गए हैं और शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगा हुआ है। दादर चौपाटी, गेटवे ऑफ इंडिया और मरीन ड्राइव जैसे पर्यटन स्थलों पर भी आंदोलनकारियों की भीड़ उमड़ आई है।

इसे भी पढ़ें- मराठा आरक्षण: ‘सभी को कुणबी बनाओ’, सरकार के दूत को बैरंग लौटाया, जरांगे का अल्टीमेटम

राज्य सरकार ने समाधान तलाशने के लिए कैबिनेट उपसमिति की बैठक बुलाई थी, लेकिन उससे कोई नतीजा नहीं निकला। इससे नाराज जरांगे ने पानी त्यागने का फैसला किया। वहीं, ओबीसी नेताओं ने भी चेतावनी दी है कि उनके कोटे में दखल हुआ तो पूरा ओबीसी समुदाय सड़कों पर उतर जाएगा। इससे सरकार दोहरे संकट में फंसती दिखाई दे रही है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। बीएमसी ने आंदोलनकारियों के लिए 25 टैंकर पानी और 300 से ज्यादा मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की है। सफाई के लिए करीब 800 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। बावजूद इसके, प्रशासन और पुलिस कानून व्यवस्था को लेकर सकते में हैं।

जरांगे पाटिल को रविवार शाम तक की अनुमति थी, लेकिन पुलिस ने एक दिन और बढ़ा दी है। अब सोमवार को भी आंदोलन जारी रहेगा और इसके चलते मुंबईकरों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

Mmr region will be in trouble from today speed has stopped government is in tension mumbai has come to a standstill due to maratha agitation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 07:14 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

मराठा आरक्षण हंगामा: जरांगे ने राज-नितेश-पाटिल पर साधा तगड़ा निशाना, नेताओं को बताया ‘बुद्धिहीन’

2

बिखर गए स्मार्ट स्कूलों के सपने, भंडारा की 571 स्कूलों में अब भी इंटरनेट की एंट्री नहीं

3

किसानों के ज्वार बर्बाद, MSP केन्द्रों पर भ्रष्टाचार से परेशान किसान, व्यापारियों को लाभ

4

वर्धा के बोरगांव में अवैध डंपिंग यार्ड बना मुसीबत, स्वास्थ्य संकट गहराया, लोग परेशान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.