Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
Fake Birth Certificate Scam News: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मीरा-भाईंदर में 3000 कथित फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की फोरेंसिक ऑडिट और विस्तृत जांच की मांग की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
किरीट सोमैया ने पेश किए नकली प्रमाणपत्र (सौ. सोशल मीडिया )
Mira Bhayandar Fake Birth Certificate Scam: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मीरा-भाईंदर शहर में कथित तौर पर बनाए गए 3000 बोगस जन्म प्रमाणपत्रों के मामले में फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने मनपा प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की गंभीर जांच की आवश्यकता जताई।
बुधवार को सोमैया मीरा-भाईंदर महानगरपालिका पहुंचे, जहां उन्होंने मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नाम सुधारने के नाम पर हजारों फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं।
दूसरे धर्म के लोगों के नाम पर नए प्रमाणपत्र किए तैयार
उनके अनुसार, मूल जन्म प्रमाणपत्र किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर थे, लेकिन उसी सीरियल नंबर का उपयोग कर दूसरे धर्म के लोगों के नाम पर नए प्रमाणपत्र तैयार किए गए। सोमैया ने दावा किया कि इस मामले की शिकायत पहले ही पुलिस थाने में की जा चुकी है और मनपा आयुक्त ने भी इस अनियमितता को स्वीकार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
मुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
ये भी पढ़ें :- ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
फर्जी दस्तावेजों के जरिए घुसपैठियों के बने आधार कार्ड
- उन्होंने महापौर डिंपल मेहता, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन से सभी संदिग्ध जन्म प्रमाणपत्रों की फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की। सोमैया ने आरोप लगाया कि मुंबई, ठाणे, भिवंडी, वसई और मीरा-भाईंदर समेत कई शहरों में बड़े पैमाने पर जन्म प्रमाणपत्र घोटाला हुआ है।
- उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपात्र बांग्लादेशी घुसपैठियों ने आधार कार्ड, डोमिसाइल प्रमाणपत्र और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
