Ghatkopar News: नाबालिग ने तेज रफ्तार कार से कपल को मारी टक्कर, पिता पर केस दर्ज
Mumbai Minor Driving Accident: मुंबई के घाटकोपर में तेज रफ्तार कार से हुए हादसे में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चला रहा नाबालिग बिना लाइसेंस था।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ghatkopar Rash Driving Car Crash: तिलक नगर पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के के 43 साल के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसने शुक्रवार देर रात घाटकोपर में अपनी चार पहिया गाड़ी से एक कपल को टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गया है।
पुलिस ने दोनों घायल कपल की पहचान धुरमिल पटेल (33) और उनकी पत्नी मीनल (32) के रूप में हुई है। जिन्हें सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें घाटकोपर वेस्ट में एलबीएस रोड पर जिनोवा शाल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिलक नगर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संतोष धेमारे के अनुसार, आरोपी वालजी राजा भूषण को नोटिस भेजा गया है। जिसमें उसे अपने नाबालिग बेटे को बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने देने के लिए बुलाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
लाखों की फीस वसूलने वाले कोचिंग संस्थान डकैत; नेताओं और माफियाओं की सांठगांठ पर भड़के राधाकृष्ण विखे पाटिल
राकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
उपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
धेमारे ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात 11.30 बजे हुई जब, धुरमिल और उनकी पत्नी मीनल परेल में अपनी दुकान से अपने स्कूटर से घर लौट रहे थे। जब वे विद्या विहार में तांसा पाइपलाइन रोड पर सोमैया कॉलेज गेट नंबर 3 के पास थे, तो सामने से आ रही एक कार जो तेज रफ्तार, लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी से चलाई जा रही थी।
उनके स्कूटर से टकरा गई, जिससे वे दोनों गिर गए। धेमारे ने आगे बताया कि, कानून के साथ संघर्ष कर रहा नाबालिग, राजावाड़ी की तरफ से तिलक नगर टर्मिनस की ओर आ रहा था। उसने अपनी चार पहिया गाड़ी तेज रफ्तार, लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी से चलाई, जिससे वह धुरमिल और मीनल पटेल के स्कूटर से टकरा गया।
ये भी पढ़ें :- 90 दिन में टैक्स नहीं चुकाया तो संपत्ति जाएगी नीलामी में, बीएमसी ने बड़े डिफाल्टर्स को जारी किए नोटिस
लड़के के पास नहीं है ड्राइविंग लाइसेंस
नतीजतन, धुरमिल को सिर में गंभीर चोटे आई, पसलियां टूट गई, बायां घुटना और दाहिनी कलाई टूट गई, जबकि मीनल का दाहिना हाथ टूट गया और दाहिनी आंख में गंभीर चोटे आई। कपल को राजावाडी अस्पताल ले जाया गया, जहां से धुरमिल के चाचा महेश पटेल ने उन्हें जिनोवा शाल्वी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। महेश की शिकायत के आधार पर, तिलक नगर पुलिस ने भूषण के खिलाफ एमवी एक्ट की धारा 199 के तहत मामला दर्ज किया है। क्योंकि भूषण को पता था कि लड़का नाबालिग है और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। फिर भी उसने उसे कार चलाने दी, इस तरह वह इस अपराध के लिए जिम्मेदार बन गया है।
