90 दिन में टैक्स नहीं चुकाया तो संपत्ति जाएगी नीलामी में, बीएमसी ने बड़े डिफाल्टर्स को जारी किए नोटिस

BMC Property Tax: मुंबई में संपत्ति कर बकाया को लेकर बीएमसी ने सख्त रुख अपनाया है। समय सीमा के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले बड़े डिफाल्टर्स की संपत्ति जब्त प्रक्रिया शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
Property Tax
प्रॉपर्टी टैक्स ( प्रतीकात्मक तस्वीर )
Published on: 
Updated on: 

BMC Property Tax Defaulters List: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने संपत्ति कर की बड़ी बकाया राशि को देखते हुए बड़े डिफाल्टर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।

आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद कर का भुगतान नहीं करने वाले संपत्ति मालिकों को अब जब्ती और नीलामी की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। मनपा ने संबंधित बकायेदारों को कानूनी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नोटिस के बाद जब्ती और नीलामी की कार्रवाई

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 203 के तहत बकायेदारों को संपत्ति जब्ती की नोटिस भेजी गई है। यदि नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं किया गया, तो धारा 204, 205 और 206 के तहत पहले संपत्ति में मौजूद चल संपत्ति को जब्त कर उसकी नीलामी की जाएगी। इसके बावजूद बकाया नहीं चुकाने पर संबंधित अचल संपत्ति को भी नीलाम किया जा सकता है।

अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश

अतिरिक्त मनपा आयुक्त (शहर) डॉ अश्विनी जोशी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि कर वसूली के लिए नियमों के अनुसार सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए। प्रशासन का कहना है कि संपत्ति कर मनपा की आय का प्रमुख स्रोत है और इसके बिना शहर के विकास कार्यों को गति देना मुश्किल हो जाता है।

भुगतान प्रक्रिया और अंतिम नोटिस की व्यवस्था

कर निर्धारण एवं संग्रह विभाग के अनुसार, संपत्ति कर देयक मिलने के 90 दिनों के भीतर भुगतान करना अनिवार्य है। समय पर भुगतान न करने पर पहले प्रत्यक्ष संपर्क किया जाता है, इसके बाद डिमांड लेटर और अंत में 21 दिनों की अंतिम नोटिस जारी की जाती है। मनपा ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर कर जमा करें ताकि कड़ी कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

मेसर्स राशि
मेसर्स रघुवंशी मिल्स लिमिटेड (जी दक्षिण) 140 करोड़ 61 लाख 68 हजार 630
मेसर्स राजहंस एसोसिएट्स (एस) 47 करोड़ 2 लाख 99 हजार 687
मेसर्स आशापुरा डेवलपर्स (एच पूर्व) 44 करोड़ 87 लाख 80 हजार 005
मेसर्स सुमेर बिल्टकॉर्प प्रा. लि. (ई) 39 करोड़ 30 लाख 47 हजार 491
श्री समीर एन. भोजवानी (के पश्चिम) 31 करोड़ 73 लाख 23 हजार 416
मेसर्स डीबीएस रियल्टी (एल) 29 करोड़ 12 लाख 21 हजार 635
मेसर्स आमीर पार्क्स एंड अम्यूजमेंट प्रा. लि. (पी दक्षिण) 27 करोड़ 79 लाख 55 हजार 039
मेसर्स डीबीएस रियल्टी (एल) 22 करोड़ 42 लाख 60 हजार 063
मेसर्स डीबीएस रियल्टी (एल) 22 करोड़ 40 लाख 48 हजार 485
मेसर्स एस.डी. कॉर्पोरेशन (आर दक्षिण) 21 करोड़ 43 लाख 42 हजार 109
श्री ए.आर. जाफर (डी) 21 करोड़ 3 लाख 36 हजार 752
मेसर्स डीबीएस रियल्टी (एल) 20 करोड़ 56 लाख 33 हजार 841
मेसर्स डीबीएस रियल्टी (एल) 20 करोड़ 56 लाख 30 हजार 421
मेसर्स डीबीएस रियल्टी (एल) 20 करोड़ 55 लाख 62 हजार 036
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com