उद्धव पर मंत्री नितेश राणे का हमला, ‘उद्धव ने कर लिया राजनीतिक धर्मांतरण, बीएमसी लूटने की रची साजिश
Mumbai News: मंत्री नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे पर बीएमसी लूट की साजिश और राजनीतिक धर्मांतरण का आरोप लगाया। कहा, मोदी एक्सप्रेस में जनता भाजपा को वोट देने का मन बना लेती है।
- Written By: सोनाली चावरे
नितेश राणे (pic credit; social media)
Maharashtra News: वोट चोरी और निकाय चुनाव को लेकर महाराष्ट्र की सियासत लगातार गरमाती जा रही है। मत्स्य पालन विकास मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उद्धव का अब राजनीतिक धर्मांतरण हो चुका है और वे बीएमसी को लूटने की साजिश रच चुके हैं।
नितेश राणे ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि “आज सुबह हमने मोदी एक्सप्रेस में वोट चुराए। हमारे लिए वोट चोरी का मतलब है लोगों का दिल जीतना। जो भी मोदी एक्सप्रेस में सवार होता है, वह भाजपा को वोट देने का मन बना लेता है।” उन्होंने दावा किया कि भाजपा लोगों की मदद करके उनका विश्वास जीतती है और वही विश्वास चुनाव में वोट के रूप में मिलता है।
उद्धव पर लूट का आरोप
राणे ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “मुगलों ने जिस तरह भारत को लूटने की साजिश रची थी, उसी तरह उद्धव ने बीएमसी को लूटने की साजिश रची।” उन्होंने कहा कि उद्धव को घर बैठकर शोर मचाने के बजाय जनता के बीच जाकर विश्वास जीतना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
रेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री! खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला
जेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
छत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों के सहारे डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश, 8 लोगों पर धोखाधड़ी का केस
गणेशोत्सव का आमंत्रण
इस दौरान राणे ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा उद्धव को गणेशोत्सव में आमंत्रित किए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह उनके घर का मामला है। अगर उद्धव राज के घर गणपति दर्शन के लिए जाते हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। हालांकि उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उद्धव ने राजनीतिक रूप से धर्म परिवर्तन कर लिया है।
राजनीतिक माहौल गरमाया
निकाय चुनाव की हलचलों के बीच नितेश राणे का यह बयान राज्य की राजनीति को और गरमा गया है। भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) आमने-सामने हैं, वहीं मनसे और कांग्रेस भी वोट चोरी और चुनावी रणनीति के मुद्दे पर आक्रामक हैं।
