-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nitesh Rane Taunt Uddhav Thackeray Protest Protest There Is No Need To Cast Aamir Khan For Ghajini 2 Uddhav Thackeray Is Readymade
नितेश राणे का तंज, ‘गजनी 2’ के लिए आमिर को कास्ट करने की जरुरत नहीं, उद्धव ठाकरे रेडीमेड हैं
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra News: उद्धव ठाकरे की ओर से योगेश कदम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन पर नितेश राणे ने तंज कसा है। उन्होंने कहा उद्धव ठाकरे को गजनी 2 बताया है।

उद्धव ठाकरे, नितेश राणे (pic credit; social media)
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने अमेरिका द्वारा मछली और मत्स्य उत्पादों पर टैरिफ में बढ़ोतरी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे एक चुनौती नहीं, बल्कि भारत के लिए अवसर बताया है। नितेश राणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मछली और मत्स्य उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ अप्रैल में 16.5 प्रतिशत था, जो अगस्त में लगभग 60 प्रतिशत हो गया है। अब समय आ गया है कि हम बदलाव लाएं।”
नितेश राणे ने कहा कि इस बदलाव से भारत के लिए अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा करना महंगा और मुश्किल हो गया है। राणे ने सुझाव दिया कि अब भारत को अमेरिकी बाजार पर निर्भर रहने के बजाय अपने निर्यात बाजारों में विविधता लाने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने घरेलू मत्स्य पालन व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का एक्वाकल्चर और मत्स्य क्षेत्र संभावनाओं से भरपूर है। अगर हम अमेरिका के अलावा दूसरे वैश्विक बाजारों की ओर ध्यान दें, तो हम भविष्य के लिए एक मजबूत ‘ब्लू इकोनॉमी’ बना सकते हैं।
टैरिफ भारत की तरक्की की रफ्तार नहीं रोक सकता
राणे ने भरोसा जताया कि कोई भी टैरिफ भारत की तरक्की की रफ्तार को नहीं रोक सकता। उन्होंने देशवासियों से एकजुट होकर वैश्विक मत्स्य बाजार में भारत को अग्रणी बनाने की अपील की। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जो लोग नॉनवेज खाते हैं, वे अपने डाइट में मछली की मात्रा बढ़ा दें। इससे हमारे मत्स्य उत्पादकों का फायदा होगा और जो माल विदेशों में भेजा जाता था, अब भारत में ही रहेगा। इससे हमारे मत्स्य उत्पादक आत्मनिर्भर बनेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
रेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री! खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला
जेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
छत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों के सहारे डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पने की साजिश, 8 लोगों पर धोखाधड़ी का केस
अमेरिका के अलावा हमारे पास यूरोप और वियतनाम भी एक अच्छा ऑप्शन है। लेकिन, भारत के बाहर एक्सपोर्ट पर ध्यान देने के बजाए हम लोगों को इसे घरेलू बाजार में लाना होगा।” उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हमारे देश में करीब 60-70 प्रतिशत लोग नॉनवेज खाते हैं, अगर ये लोग खाने में मछली की मात्रा बढ़ा दें, तो इसका सीधा फायदा हमारे मत्स्य उत्पादकों को होगा।
वोट जिहाद के बारे में भी आंदोलन करे
इंडिया गठबंधन के दिल्ली में प्रदर्शन पर राणे ने कहा, “लोकसभा में वोट जिहाद के बाद इनके सांसद जीतकर आए। महाराष्ट्र के एक ही संसदीय क्षेत्र में बहुत सारे वोट मिले, तो इसके बारे में भी इनको बताना चाहिए। वोट जिहाद के बारे में भी इन लोगों को आंदोलन करना चाहिए।” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “राहुल गांधी और उनके लोगों को इतनी हिम्मत नहीं है कि चुनाव आयोग को शपथपत्र दें। जितना वक्त प्रोटेस्ट करने में बिता रहे हैं, उससे अच्छा होगा कि चुनाव आयोग को शपथपत्र दे दें। इन लोगों को शपथपत्र देना नहीं है, वोट जिहाद के बारे में बोलना नहीं है, सिर्फ सड़क पर बैठकर तमाशा करना है।”
दूसरी तरफ, उद्धव ठाकरे की ओर से मुंबई में मानिक राव कुकाटे के इस्तीफे और योगेश कदम पर कार्रवाई की मांग को लेकर किए गए विरोध-प्रदर्शन पर राणे ने तंज कसा और कहा, “उद्धव ठाकरे ने नवाब मलिक का इस्तीफा लिया था क्या। अनिल देशमुख का इस्तीफा लिया था क्या। अगर ‘गजनी 2’ बनाना पड़ेगा तो आमिर खान को कास्ट करने की जरूरत नहीं है, उद्धव ठाकरे रेडीमेड हैं।
(News Source- आईएएनेस)
Nitesh rane taunt uddhav thackeray protest protest there is no need to cast aamir khan for ghajini 2 uddhav thackeray is readymade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Anti Paper Leak Bill: लोकसभा में पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, ध्वनिमत से कराई गई वोटिंग
Jul 29, 2026 | 03:30 PMअमित शाह ने बल प्रयोग का दिया आदेश…राहुल गांधी के आरोप पर संसद में हंगामा, गृह मंत्री जवाब दो के लगे नारे
Jul 29, 2026 | 03:23 PMभोपाल में बढ़ती जा रही प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या; सरकार के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर डटे 5-6 हजार किसान
Jul 29, 2026 | 03:23 PMICC Rankings: शुभमन गिल ने छीना नंबर-1 का ताज, वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया गदर, लगाई 230 पायदान की छलांग
Jul 29, 2026 | 03:21 PMरेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री! खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला
Jul 29, 2026 | 03:19 PMजेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस
Jul 29, 2026 | 03:19 PM436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
Jul 29, 2026 | 03:17 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM











