‘फडणवीस चलाते हैं राज्य के सभी राजनीतिक दल’, मंत्री लोढ़ा के बयान से सियासी तूफान, शिंदे गुट आगबबूला
Maharashtra Politics: मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का सबसे बड़ा नेता बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की। इस पर शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने कड़ा पलटवार किया।
- Written By: आकाश मसने
मंत्री मंगल प्रताप लोढ़ा व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mangal Prabhat Lodha Statement: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राज्य का सबसे बड़ा नेता बताते हुए उनकी खुलकर तारीफ की। इस दौरान लोढ़ा कहा है कि बीजेपी तो देवेंद्र फडणवीस की है ही, लेकिन राज्य के अन्य राजनीतिक दल कैसे चलेंगे, यह भी सीएम देवेंद्र ही तय करते हैं। अर्थात महाराष्ट्र के दूसरे दल भी उन्हीं के इशारे पर चलते हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5 दिसंबर 2024 को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके तीसरे कार्यकाल को एक साल पूरा होने के अवसर पर बीजेपी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में चित्रकार भरत सिंह द्वारा बनाई गई फडणवीस की करीब 100 विभिन्न चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें 2014 से महाराष्ट्र की विकास यात्रा को दर्शाया गया है।
क्या बोले मंत्री लोढ़ा?
कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री लोढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस हम सभी के राजनीतिक गुरु बन गए हैं। मैं पिछले 25 वर्षों से उनके साथ विधानसभा में हूं। वह एक नेता के रूप में ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी बेहतरीन हैं। पार्टी के हर कार्यकर्ता को वह परिवार का सदस्य मानते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
दूसरे दिन भी भूखे रहे Rohit Pawar, तबीयत बिगड़ी पर आंदोलन जारी, कृषि मंत्री ने किया फोन
विधान परिषद चुनाव 2026: हर्षवर्धन सपकाल का दावा, यशोमती ठाकुर की सहमति से चुना गया कांग्रेस उम्मीदवार
भाजपा पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश
लोढ़ा ने कहा कि फडणवीस साधारण परिस्थितियों से उभरकर राज्य के प्रमुख नेता बने। एबीवीपी में काम करने के बाद वह नागपुर नगर निगम के सबसे कम उम्र के महापौर बने। 2014 में जब वह मुख्यमंत्री बने, तब बीजेपी राज्य में बहुत मजबूत स्थिति में नहीं थी। लेकिन अब बीजेपी पूरी तरह देवाभाऊ के साथ है।
यह भी पढ़ें:- पुणे एयरपोर्ट पर इंडिगो की 32 उड़ानें रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे, जानें लेटेस्ट अपडेट
शिंदे गुट के विधायक ने किया तीखा पलटवार
मंत्री लोढ़ा का बयान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड को रास नहीं आया। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोढ़ा का व्यक्तिगत मत हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सलाह से चलती है। हमारी पार्टी का एजेंडा अलग है। हमने जो क्रांति (शिवसेना में बगावत) की थी, उसकी वजह से बीजेपी और महायुति सरकार में है।” गायकवाड़ ने वर्ष 2022 के इतिहास की याद दिलाई।
