केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, मदुरै एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा
Cabinet Meeting: मोदी सरकार ने आज हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों में से एक अहम फैसला जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाना भी है।
- Written By: सजल रघुवंशी
पीएम मोदी (सोर्स-आईएएनएस)
Union Cabinet Decisions: मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर भी इस मीटिंग में चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने सभी मंत्रीयों को यह निर्देश दिए कि वह मिलकर काम करें जिससे इस तनाव का असर देशवासियों पर कम से कम पड़े।
इसी दौरान जल जीवन मिशन को लेकर भी अहम फैसला लिया गया और इसे 2028 तक बढ़ाने की मजूंरी दी गई। साथ ही मदुरै एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा भी दिया गया।
जल जीवन मिशन 2.0
जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यह फैसला ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्रित से सेवा केंद्रित बनाने पर फोकस करते हुए लिया गया है। जिसमें ‘सस्टेनेबल गवर्नेंस’ और ‘इंस्टीट्यूशनल इकोसिस्टम’ को मजबूत किया जाएगा। कैबिनेट ने जल जीवन मिशन के कुल बजट को बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपये करने की स्वीकृति दी है। इसमें केंद्र सरकार की कुल सहायता 3.59 लाख करोड़ रुपये होगी, जो 2019-20 में स्वीकृत 2.08 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर अतिरिक्त 1.51 लाख करोड़ रुपये का केंद्रीय हिस्सा जोड़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
‘पद के बदले शारीरिक संबंध की डिमांड’, महोबा BJP की पूर्व जिला मंत्री का बड़ा खुलासा; कटघरे में जिला अध्यक्ष
‘बंगाल में BJP ने भेजे हैं ‘टेस्टेड एजेंट’, अखिलेश यादव ने शेयर किया IPS अजय पाल शर्मा का वीडियो; कही बड़ी बात
बंगाल में रिजल्ट के बाद भी डटें रहेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान-VIDEO
मदुरै एयरपोर्ट बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट
केंद्रीय कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यहां से पहले ही दुबई, अबू धाबी और कोलंबो के लिए उड़ानें संचालित हो रही हैं और कई एयरलाइंस सेवाएं बढ़ाने में रुचि दिखा रही हैं। केंद्र सरकार के अनुसार एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क, आव्रजन (इमिग्रेशन) और क्वारंटीन जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
📡LIVE 📡 Cabinet Briefing by Union Minister @AshwiniVaishnaw Watch on #MIB 📷 ▶️Facebook: https://t.co/2ck5ey5YoA
▶️YouTube:https://t.co/3x86g1vkjv
https://t.co/lTu15oiAVG — Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) March 10, 2026
इस फैसले से मीनाक्षी अम्मन मंदिर और रामनाथस्वामी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे पर्यटन और उद्योगों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा’, ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बोले गौरव गोगोई
कैबिनेट के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर फैसले
केंद्रीय कैबिनेट ने देश के सड़क और रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी है। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए 31.42 किमी लंबी ग्रीनफील्ड सड़क बनाई जाएगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और झारखंड में 192 किमी की दो नई रेलवे मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।
साथ ही बदनावर–थांदला–तिमरवानी (NH-752D) को 4-लेन करने और जेवर एयरपोर्ट को नोएडा-फरीदाबाद से जोड़ने वाली एलीवेटेड रोड के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे कनेक्टिविटी और यात्रा दोनों आसान होंगी।
