Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

म्हाडा ने मुंबई में 2,640 मकानों के लिए निकाली लॉटरी, जनवरी-फरवरी 2027 में जारी होगी अगली आवास योजना

MHADA Mumbai Lottery 2026: म्हाडा मुंबई मंडल ने 2,640 घरों के लिए पारदर्शी लॉटरी निकाली। MMR में 30 लाख घरों का लक्ष्य रखा गया है और अगली सदनिका बिक्री लॉटरी जनवरी-फरवरी 2027 में घोषित होगी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Aug 07, 2026 | 12:06 PM

आवास योजना महाराष्ट्र कार्यक्रम (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra MHADA Flats Allocation: मुंबई में अपने घर का सपना लाखों लोग देखते हैं और इस सपने को पूरा करने के लिए मुंबईकर म्हाडा से सर्वाधिक उम्मीद रखते हैं। इसी उम्मीद पर मुहर लगाते हुए महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के मुंबई मंडल ने गुरुवार को विभिन्न गृहनिर्माण योजनाओं के तहत 2,640 मकानों की बिक्री के लिए कंप्यूटरीकृत लॉटरी निकाली। मुंबई के बांद्रा-पश्चिम स्थित रंगशारदा सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों मुंबईकरों को अपने घर का सपना साकार करने का मौका मिला। लॉटरी में पूरा हुआ सपना इस मौके पर कौशल्य, रोजगार, उद्यमिता व नवोन्मेष मंत्री तथा मुंबई उपनगर के सह पालकमंत्री मंगलप्रभात लोढा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लोढा ने कहा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा महानगरपालिका में नागरिक सहभागिता के लिए बनाई गई सलाहकार समिति की तर्ज पर म्हाडा में भी ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गृहनिर्माण विशेषज्ञों, वास्तुविशारदों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल कर समितियां बनाई जाएं, जिससे नागरिकों और म्हाडा प्रशासन के बीच संवाद बेहतर हो सके। गृहनिर्माण राज्यमंत्री पंकज भोयर ने बताया कि यह लॉटरी पूरी तरह पारदर्शी और मानवीय हस्तक्षेप से
मुक्त रही। उन्होंने बताया कि 2,640 सदनिकाओं के लिए 75,127 आवेदन आए, यानी प्रति मकान औसतन करीब साढ़े 28 आवेदन मिले।

सरकार का 30 लाख घरों का लक्ष्य

उनके अनुसार यह मुंबईकरों के बढ़ते भरोसे और सस्ते घरों की भारी मांग को दिखाता है। महापौर रितू तावड़े ने बीडीडी चाल पुनर्विकास परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि 160 वर्गफुट के मकानों में रहने वाले परिवारों को अब 500 वर्गफुट के आधुनिक फ्लैट मुफ्त दिए जा रहे हैं। म्हाडा के उपाध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल ने बताया कि पिछले तीन साल में म्हाडा ने करीब 25 लॉटरी आयोजित कर लगभग 50 हजार घर उपलब्ध कराए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक TCS धर्मांतरण मामला में बड़ी कार्रवाई, आरोपी निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार

महाराष्ट्र में ISIS और अल-कायदा से जुड़े 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन

HAJ 2027: संभाजीनगर से 1,151 यात्री चयनित, 1,301 वेटिंग लिस्ट में, जानें कबतक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…

ऑस्कर जूरी के घर भेजिए ED और CBI, रामायण फिल्म को मिल जाएगा अवॉर्ड! फडणवीस के बयान पर बरसे संजय राउत

उनके अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र को ग्रोथ हब में शामिल किए जाने के बाद सरकार ने 30 लाख घरों का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 22 लाख घर झोपड़पट्टी पुनर्विकास योजना के जरिए और आठ लाख घर म्हाडा तथा अन्य संस्थाओं के माध्यम से बनाए जाएंगे। इनमें से साढ़े सात लाख से अधिक घरों का लक्ष्य म्हाडा ने खुद स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में पुलिस के 28,734 पद खाली, पदोन्नति न लेने से बढ़े रिक्त पद; अपराधों में हो रहा इजाफा

लोढ़ा ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

मंत्री मंगलप्रभात लोढा ने कहा कि ऐसी जानकारी सामने आई है कि कुछ विकासक अतिरिक्त विकास अधिकारों का लाभलेने के बावजूद म्हाडा के लिए आरक्षित घर सौंपते नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आरक्षित घर न सौंपने वाले ऐसे विकासकों के खिलाफ अब सिर्फ एफआईआर दर्ज करने तक मामला सीमित नहीं रहेगा।

बल्कि जरूरत पड़ी तो ऐसे विकासकों को जेल भी भेजा जाएगा, ताकि अन्य विकासक भी नियमों का पालन करें तथा आम नागरिकों को उनके हक के घर मिल सकें। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण म्हाडा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज से किया गया, जिसे यूट्यूब पर करीब 95 हजार और फेसबुक पर करीब 13 हजार लोगों ने घर बैठे देखा।

अगली लॉटरी जनवरी-फरवरी 2027 में

जायसवाल ने बताया कि मुंबई शहर में 925 एकड़ जमीन पर समूह पुनर्विकास परियोजना के तहत अगले सात साल में लगभग 65 हजार लोगों का पुनर्वसन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई मंडल की अगली सदनिका विक्री लॉटरी जनवरी– फरवरी 2027 में घोषित की जाएगी।

  • म्हाडा मुंबई मंडल की लॉटरी निकली
  • समिति सलाहकार बनाने का सुझाव दिया गया।
  • मुंबई महानगर क्षेत्र में 30 लाख घरों का लक्ष्य
  • मुंबई मंडल की अगली लॉटरी जनवरी-फरवरी 2027 में

Mhada mumbai lottery 2640 flats announced next lottery in 2027

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 12:06 PM

Topics:  

  • Housing Project
  • Maharashtra News
  • MHADA
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.