Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

HAJ 2027: संभाजीनगर से 1,151 यात्री चयनित, 1,301 वेटिंग लिस्ट में, जानें कबतक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…

Haj 2027 Selection: हज-2027 के लिए संभाजीनगर से 1,151 यात्रियों का चयन हुआ है, जबकि 1,301 प्रतीक्षा सूची में हैं। चयनित यात्रियों को 10 अगस्त तक शुल्क व दस्तावेज जमा करने होंगे।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Aug 07, 2026 | 12:07 PM

हज यात्रा के लिए चयन सूची जारी (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Haj 2027 Selection 1151 Pilgrims: हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए चयन प्रक्रिया (ड्रॉ) पूरी कर दी है। यह प्रक्रिया 30 जुलाई 2026 को मुंबई स्थित हज हाउस में संपन्न हुई। देशभर से हज यात्रा के लिए कुल 1,98,871 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे।

इनमें 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के यात्रियों, 45 वर्ष या उससे अधिक आयु की बिना महरम महिलाओं तथा हज-2026 की प्रतीक्षा सूची के 20 प्रतिशत यात्रियों को आरक्षित श्रेणी में सीधे चयनित किया गया, जबकि शेष आवेदनों का ड्रॉ निकाला गया।महाराष्ट्र से प्राप्त 27,699 आवेदनों में से 16,266 यात्रियों का चयन हुआ है, जबकि 11,433 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

वहीं छत्रपति संभाजीनगर जिले से प्राप्त 2,452 आवेदनों में से 1,151 हज यात्रियों का चयन किया गया है और 1,301 आवेदक प्रतीक्षा सूची में हैं। चयनित यात्रियों में 340 आरक्षित श्रेणी, एक बिना महरम महिला, हज-2026 की प्रतीक्षा सूची से 30 तथा 780 नए हज यात्री शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Gadchiroli News: निर्माण के तीन साल में ध्वस्त हुआ कोठी-कोरणार पुल, सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट

National Handloom Day: सेवाग्राम बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, कपास से कपड़ा पहल से लाखों का कारोबार

विक्रोली में तेज संगीत को लेकर पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी, पिता और 14 वर्षीय बेटे की मौत; 2 गिरफ्तार

नासिक TCS धर्मांतरण मामला में बड़ी कार्रवाई, आरोपी निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार

डॉक्यूमेंट्स जमा करने की अंतिम तारिख

हज-2027 के लिए चयनित सभी यात्रियों को 10 अगस्त 2026 तक निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। प्रत्येक यात्री को 1,52,300 रुपये जमा करने की रसीद के साथ हज आवेदन पत्र, शपथ-पत्र, पासपोर्ट घोषणा पत्र, पासपोर्ट की स्वप्रमाणित प्रति, सरकारी अस्पताल द्वारा जारी चिकित्सीय फिटनेस प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक या रद्द चेक (Cancelled Cheque) की प्रति तथा सफेद पृष्ठभूमि वाला पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी में जमा करना अनिवार्य है। समय सीमा के भीतर सभी दस्तावेज जमा करने पर ही आगे की हज यात्रा प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ेः- संभाजीनगर में जर्जर इमारतों पर चला मनपा का बुलडोजर, 25 मिनट में ढहाई 100 साल पुरानी इमारत

फ्रि हेल्पलाईन की सुविधा

खिदमते हुज्जाज कमेटी, छत्रपति संभाजीनगर ने हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों की सहायता हेतु विशेष निःशुल्क मार्गदर्शन केंद्र शुरू किया है। यहां प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज जमा करने, शुल्क भुगतान और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं से संबंधित जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मिर्जा रफत बेग ने सभी चयनित हज यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Haj 2027 selection 1151 pilgrims waiting list chhatrapati sambhajinagar maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 12:07 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • cultural festival
  • Haj Pilgrims
  • Haj Yatra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.