- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Metro 4 Carshed Dispute Resolved Farmers Will Get Compensation
मेट्रो-4 का कारशेड विवाद सुलझा, किसानों को मिलेगा मुआवजा
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: वडाला (Wadala) से कासारवडवली (Kasarvadvali) तक निर्माणाधीन मेट्रो-4 (Metro-4) के लिए कारशेड (Carshed) का विवाद लगभग हल हो गया है। 32.32 किलोमीटर लंबी मेट्रो-4 के लिए ठाणे घोडबंदर रोड़ (Thane Ghodbunder Road) स्थित मोगरपाडा में लगभग 42 हेक्टेयर भूखंड मेट्रो कारशेड (Metro Carshed) के लिए आरक्षित (Reserve) किया गया था,परंतु यह जमीन स्थानीय किसानों के कब्जे में होने के कारण एमएमआरडीए को कारशेड बनाने सर्वे ही नहीं करने दिया जा रहा था।
मोगरपाड़ा में 100 एकड़ से ज्यादा जमीन पहले तो स्थानीय लोग देने को तैयार नहीं थे, परंतु अब स्थानीय विधायक प्रताप सरनाईक के हस्तक्षेप से जिलाधिकारी और एमएमआरडीए ने नियमानुसार मुवावजे की बात मान ली है। स्थानीय विधायक सरनाईक के अनुसार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्देश और नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे की पहल के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ स्थानीय किसानों ने बैठक की। जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद किसानों ने आपत्ति जताई कि यदि ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर मुआवज़ा मिलने की गारंटी लें तभी मेट्रों के कर शेड के लिए सर्वे हो सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘स्कूल जिहाद’ पर किरीट सोमैया का प्रहार: ‘मस्जिदों में बदल रहे हैं स्कूल, अवैध घुसपैठियों को मिल रही पनाह’
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी
लेंसकार्ट विवाद में नया मोड़: पीयूष बंसल की पत्नी निधि मित्तल का X अकाउंट डीएक्टिवेट, मोदी से जुड़ा है मामला
167 लोगों का कब्जा
एमएमआरडीए ने जिस जमीन पर मेट्रो कार शेड आरक्षित किया है, उसे तत्कालीन सरकार ने 1960 से 64 गुंटा की दर से 167 किसानों को आवंटित किया था। विधायक प्रताप सरनाईक ने एमएमआरडीए आयुक्त श्रीनिवास और ठाणे जिला कलेक्टर राजेश नार्वेकर से मुलाकात की। किसानों ने अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा कि सर्वेक्षण करते समय भूमि पर खेती करने वाले किसानों का नाम पंजीकृत किया जाना चाहिए। कारशेड और पार्क के लिए निगम को भूमि आवंटन के बाद शेष भूमि बिना किसी आरक्षण के सभी किसानों को आवंटित की जानी चाहिए।
सर्वे होगा शुरू
बताया गया कि किसानों के सुझावों को कलेक्टर और एमएमआरडीए के अधिकारियों ने मान लिया है। इसलिए पिछले कई सालों से ठप पड़ा मेट्रो कार शेड का निर्माण अब शुरू होने की स्थिति में है। बैठक में विधायक प्रताप सरनाईक,एमएमआरडीए के संयुक्त आयुक्त राहुल कारडिले, रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर सुदाम परदेशी, जिला अधीक्षक भूमिलेख रेडेकर, उप जिला अधीक्षक सावकारे, अविनाश शिंदे, ठाणे तहसीलदार युवराज बांगड़ आदि अधिकारी उपस्थित थे।
40 प्रतिशत काम पूरा
बताया गया कि मेट्रो 4 का लगभग 40 प्रतिशत सिविल वर्क पूरा हो गया है। इस मार्ग पर कुल 32 मेट्रो स्टेशन होंगे। इस परियोजना पर एमएमआरडीए लगभग 15 हजार करोड़ खर्च कर रहा है। मेट्रो 4 का संचालन 2024 तक शुरू किए जाने का लक्ष्य है। अब जल्द ही कारशेड का निर्माण भी शुरू हो सकेगा।
मेट्रो-3 कारशेड की वैकल्पिक तलाश
मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो- 3 के कारशेड का विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया है। मेट्रो-3 के लिए आरे से कान्जुरमार्ग शिफ्ट किए गए कारशेड का विवाद अभी भी हाईकोर्ट में है, जबकि मेट्रो-3 का काम अंतिम चरण में है। इस मामले में राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि मेट्रो-3 के कारशेड निर्माण के लिए वैकल्पिक भूखंड की तलाश की जा रही है। सरकार जल्द ही किसी पर्यायी भूखंड पर मेट्रो-3 का कारशेड बनाएगी। उल्लेखनीय है कि उद्धव सरकार ने मेट्रो-3 का निर्माणाधीन आरे कारशेड का काम रद्द कर कांजुरमार्ग में बनाए जाने का निर्णय लिया, परंतु केंद्र सरकार और निजी बिल्डर के दावे के बाद मामला कोर्ट में है।
Metro 4 carshed dispute resolved farmers will get compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Iran Peace Talks: वेंस-कुशनर संग हाई-लेवल डेलिगेशन जा रहा इस्लामाबाद, PAK पर टिकीं दुनिया की नजरें
Apr 19, 2026 | 10:33 PMमुल्लांपुर में आया प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली के नाम का तूफान, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रच दिया इतिहास
Apr 19, 2026 | 10:27 PM6,6,6,6,6…, प्रियांश-कोनोली ने मारक्रम को बनाया निशाना, एक ही ओवर में कूट डाले रिकॉर्ड तोड़ रन
Apr 19, 2026 | 10:16 PMएस. जयशंकर ने किया राष्ट्रपति ली का भव्य स्वागत, कहा- द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने का संकल्प सराहनीय
Apr 19, 2026 | 10:09 PMसाइबर ठगी का भंडाफोड़, हैदराबाद पुलिस ने 52 साइबर अपराधी, 32 बैंक अफसरों को किया गिरफ्तार
Apr 19, 2026 | 10:06 PMडिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर लगेगी लगाम, CBI लॉन्च करेगा ‘अभय’ AI चैटबॉट
Apr 19, 2026 | 10:02 PMक्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM














