Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मेट्रो-1 का टिकट अब व्हाट्सएप पर मिलेगा

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Apr 16, 2022 | 07:31 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई:  ई-टिकटिंग को बढ़ावा देने और हरित पहल के तहत, आर-इंफ्रा की मुंबई मेट्रो-1 व्हाट्सएप के माध्यम से ई-टिकट सेवा शुरू की गई है। एमएमओपीएल के अनुसार, इस प्रकार की  सेवा  दुनिया का पहली मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में शुरू हो रही है। 

घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा मेट्रो-1 से  यात्रा करने वाले यात्री अपने व्हाट्सएप नंबर पर टिकट प्राप्त कर सकते हैं। टिकट काउंटरों पर उपलब्ध ‘पेपर क्यूआर टिकट’ का विस्तार होगा। 

ऐसे मिलेगा टिकट

व्हाट्सएप पर ई-टिकट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9670008889 पर हाई टेक्स्ट करना होगा या क्यूआर स्कैन करना होगा। टिकट काउंटर पर वन टाइम पासवर्ड साझा करने पर भी ई-टिकट मिल जाएगा।  टिकट का उपयोग बुकिंग समय से 20 मिनट के भीतर किया जा सकता है। मेट्रो-1 कॉरिडोर पर हर दिन लगभग 3 लाख यात्री यात्रा करते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

‘विपक्ष को खत्म करने की साजिश’, सपा नेता अबू आजमी का तीखा हमला बोले- नफरत की राजनीति कर रही भाजपा

नवी मुंबई चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: फ्लाइंग स्क्वाड ने जांच के दौरान कार से जब्त किए 16 लाख रुपए

मुंबई-UP से कंबोडिया तक… सिम कार्ड से हाे रहा फ्रॉड, 100 करोड़ की ठगी का आरोपी कोलाबा से अरेस्ट

टाटा मुंबई मैराथन: 69,000 से ज्यादा धावक भरेंगे हुंकार, अर्थव्यवस्था को मिलेगा करोड़ों का बूस्ट

मेट्रो 2 ए और 7 पर बढ़ रहे यात्री

गौरतलब है कि मुंबई की दूसरी मेट्रो 2 ए और 7 (Metro 2A and 7) पर यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। उल्लेखनीय है कि गत 2 अप्रैल को पश्चिमी उपनगर में मेट्रो का उद्घाटन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया था। एमएमएमओसीएल (MMMOCL) के अनुसार, दोनों मेट्रो रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है और लगातार यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मेट्रो 2 ए और 7  के उद्घाटन के दूसरे दिन 60 हजार लोगों ने सफर किया था।

Metro 1 tickets will now be available on whatsapp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2022 | 07:30 AM

Topics:  

  • Mumbai
  • Mumbai Metro

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.