Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिंदी पर राज का अंतिम फैसला, शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद किया बड़ा ऐलान

Maharashtra News: महाराष्ट्र में राज्य की स्कूलों में पहली से हिंदी भाषा को अनिवार्य करने के फैसले के खिलाफ राज ठाकरे ने मोर्चा खोला है। इसको लेकर शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने आज ठाकरे से मुलाकात की।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 26, 2025 | 03:21 PM

राज ठाकरे (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राज्य के शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की। यह भेंट राज्य में हिंदी भाषा की अनिवार्यता के मुद्दे पर हुई। इस मुलाकात के बाद राज ने कहा कि उन्होंने सरकार की भूमिका को सिरे से खारिज कर दिया है। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राज ने घोषणा की कि वे 6 जुलाई को मुंबई में एक मोर्चा निकालेंगे, जो गिरगांव से आजाद मैदान तक जाएगा।

राज ठाकरे ने बताया कि आज महाराष्ट्र राज्य के शिक्षा मंत्री दादा भुसे मुझसे मिलने आए। उन्होंने अपनी भूमिका समझाने की कोशिश की, लेकिन मैंने उनकी पूरी भूमिका को खारिज कर दिया और साफ कहा कि हमें यह स्वीकार नहीं है। चर्चा के बारे में आगे बात करते उन्होंने यह भी माना कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ऐसी किसी चीज का उल्लेख नहीं है और यह पूरा निर्णय राज्य सरकार पर छोड़ा गया है। जब यह राज्य के अधिकार में है, तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? यह बात अब भी समझ से परे है।

केंद्र सरकार और नौकरशाही का एजेंडा

मैंने उन्हें यह भी बताया कि जो नई सीबीएसई स्कूलें खुल रही हैं, वे मुख्य रूप से आईएएस अधिकारियों के बच्चों के लिए शुरू की गई थीं। अब इन स्कूलों को राज्य की स्कूलों पर हावी करने की कोशिश की जा रही है। यह केंद्र सरकार और नौकरशाही का एक एजेंडा है। महाराष्ट्र ऐसा क्यों कर रहा है और किसलिए कर रहा है, जबकि बाकी राज्य ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे? इस पर उनके पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं था और वे वही बातें बार-बार दोहरा रहे थे।

इस पूरे विषय का हम पूरी तरह विरोध करते हैं, करते आए हैं और करते रहेंगे। हिंदी या किसी भी अन्य भाषा को महाराष्ट्र में थोपा नहीं जाने देंगे – बिल्कुल नहीं। इसीलिए हमने निर्णय लिया है कि 6 जुलाई को गिरगांव चौपाटी से एक मोर्चा निकाला जाएगा। मैं सभी राजनीतिक दलों से इस आंदोलन में साथ आने की अपील करता हूं। इस मोर्चे में किसी भी पार्टी का झंडा नहीं होगा। यह मोर्चा सिर्फ मराठी लोगों का होगा और इसका नेतृत्व भी मराठी व्यक्ति ही करेगा।

कांप रहा अजित का किला, NCP में उठे बगावती सुर, नेताओं ने दिए पाला बदलने के संकेत

रविवार का दिन चुना खास

हम शिक्षाविदों, भाषा विशेषज्ञों, साहित्यकारों और सभी संबंधित पक्षों से संवाद करेंगे। उन्हें एक पत्र भेजा जाएगा और सभी पालकों व छात्रों को निमंत्रण दिया जाएगा। सरकार को यह समझ में आना चाहिए कि महाराष्ट्र के लोगों के मन में क्या चल रहा है। राज ने यह भी स्पष्ट किया कि रविवार का दिन इसलिए चुना गया है ताकि विद्यार्थी और पालक भी बड़ी संख्या में शामिल हो सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अन्य राजनीतिक दलों से भी इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

March against hindi compulsory 6th july raj thackeray announce met dada bhuse

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2025 | 03:21 PM

Topics:  

  • Dada Bhuse
  • Maharashtra Navnirman Sena
  • Maharashtra News
  • Raj Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC चुनाव से पहले बड़ा धमाका, मुंबई मनपा में चार नए सहायक आयुक्तों की एंट्री

2

पीक ऑवर में मेट्रो ने फिर दिया धोखा, लाइन 2A और 7 ठप, घंटों फंसे रहे यात्री

3

डी.बी पाटिल के नाम पर होगा अब नवी मुंबई एयरपोर्ट, पीएम मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन

4

BMC स्कूल होंगे ‘हाईटेक’, अब बच्चे भी कहेंगे- पढ़ने में आएगा मजा, मॉडर्न सुविधाओं के साथ स्किल सेंटर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.