Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठा आरक्षण पर महायुति की बढ़ी टेंशन! मनोज जरांगे 7 अगस्त से करेंगे राज्य का दौरा, आंदोलन का दिया अल्टीमेटम

Maratha Reservation News: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल 7 अगस्त से राज्यव्यापी दौरा शुरू कर रहे हैं। उन्होंने महायुति सरकार को 29 अगस्त से बेमियादी भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Aug 04, 2026 | 10:58 AM

मनोज जरांगे पाटिल (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Manoj Jarange Statewide Tour: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमाने वाला है। मराठा आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने राज्य की सत्ताधारी महायुति सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई है। जनाधार मजबूत करने और समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से वे 7 अगस्त से व्यापक राज्यव्यापी दौरा शुरू करने जा रहे हैं।

जिलों में बैठकें और जनसंवाद

इस राज्यव्यापी दौरे के दौरान मनोज जरांगे पाटिल महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का रुख करेंगे। वे जगह-जगह जनसभाएं और बैठकें आयोजित कर मराठा समाज के लोगों के साथ सीधी चर्चा करेंगे। इस दौरान मराठा आरक्षण की मौजूदा स्थिति, युवाओं को आ रही समस्याओं और प्रशासनिक स्तर पर हो रही देरी जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषक इस दौरे को राज्य सरकार के लिए एक तरह से अल्टीमेटम मान रहे हैं।

29 अगस्त से भूख हड़ताल का अल्टीमेटम

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महायुति सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 29 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठने का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने साफ तौर से कहा है कि इस बार या तो मैं जाऊंगा या फिर यह सरकार जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

एयर इंडिया बिल्डिंग में बनेगा नया मंत्रालय, CM फडणवीस ने समीक्षा बैठक में दिए स्थानांतरण योजना के निर्देश

गोंदिया के 41 राजस्व मंडलों में लगी स्वचालित प्रणाली, अब ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेगा मौसम का रियल टाइम डेटा

‘पंक्चर वालों की औलाद’ बयान पर बढ़ा बवाल, AIMIM नेता वारिस पठान बोले- देश का माहौल खराब कर रहे बीजेपी नेता

नवभारत संपादकीय: जंतर-मंतर पर पैलेट गन के इस्तेमाल की होगी पड़ताल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

महाराष्ट्र सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

मनोज जरांगे पाटिल का आरोप है कि प्रशासन के पास 58 लाख से अधिक रिकॉर्ड उपलब्ध होने के बावजूद पात्र मराठा परिवारों को कुणबी प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने राजस्व, कृषि, नगर विकास और महावितरण जैसे सरकारी विभागों की भर्ती प्रक्रियाओं में मराठा युवाओं के साथ अन्याय होने का दावा किया। पाटिल ने यह भी याद दिलाया कि सरकार ने आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का वादा किया था, लेकिन कई लोग आज भी अदालत के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें:- पंकजा मुंडे को कांग्रेस का खुला ऑफर, विजय वडेट्टीवार बोले- भाजपा छोड़ें, हम बनाएंगे पहली OBC महिला मुख्यमंत्री

महायुति सरकार ने जरांगे को दिया बातचीत का ऑफर

दूसरी ओर, राज्य सरकार ने इन आरोपों का खंडन करते हुए स्थिति स्पष्ट की है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस व कैबिनेट मंत्री राधा कृष्ण विखे पाटिल ने कहा है कि वे जरांगे को आंकड़ा देकर उनकी गलतफहमी दूर करेंगे। सीएम ने कहा कि पात्र मराठा लोगों को कुणबी प्रमाण पत्र देने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने जरांगे को बातचीत का ऑफर भी दिया है।

Maratha reservation manoj jarange statewide tour mahayuti government ultimatum

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 10:58 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Manoj Jarange
  • Maratha Reservation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.