मनोज जरांगे पर सख्त हुई महायुति सरकार, आजाद मैदान खाली करने का दिया आदेश, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस
Manoj Jarange Protest: मुंबई पुलिस ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को नियम उल्लंघन पर नोटिस भेजा और आजाद मैदान से विरोध प्रदर्शन हटाने का आदेश दिया। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति भी रद्द की।
- Written By: आकाश मसने
अनशन पर बैठे मनोज जरांगे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Police Sent Notice To Manoj Jarange: मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। शहर में शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए कोर्ट ने आजाद मैदान को छोड़कर बाकी जगहों से प्रदर्शनकारियों को मंगलवार शाम 4 बजे तक हट जाने का आदेश दिया था। मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे को नोटिस जारी कर आजाद मैदान करने खाली करने कहा है।
मुंबई पुलिस ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल को नियमों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया है। अदालत के निर्देशों के बाद मंगलवार को मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे पाटिल को नोटिस भेजा। साथ ही, पुलिस ने मनोज जरांगे की ओर से मांगे गए विरोध प्रदर्शन की अनुमति को अस्वीकार किया है।
आजाद मैदान पुलिस ने जरांगे पाटिल की कोर कमेटी को एक नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द आजाद मैदान खाली करने का निर्देश दिया है। नोटिस में जरांगे पाटिल की ओर से की गई टिप्पणियों का भी उल्लेख है, जिन पर पुलिस ने संज्ञान लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
देश की सबसे ऊंची मेट्रो लाइन का काम तेज, पश्चिम व मध्य रेलवे को करेगी क्रॉस, 42 मीटर का स्टील स्पैन हुआ लांच
राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण में लगातार दूसरे वर्ष भी राज्य में अव्वल; केंद्र के मानकों पर गोंदिया जिला ‘नंबर वन
अकोला क्षेत्र के गांवों में जलसंकट गहराया; 45°C पार गर्मी में बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, विशेष निधि की मांग
अकोला में भीषण गर्मी का तांडव: 46.9°C के साथ रिकॉर्ड टूटा; टंकियों में उबलता पानी, सड़कें सूनी
विरोध प्रदर्शन को इजाजत देने से भी इनकार
बता दें कि मराठा नेता मनोज जरांगे मुंबई के आजाद मैदान में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक जुटे हुए हैं। वे मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर सरकार के साथ बातचीत अभी तक विफल रही है। साथ ही, पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को इजाजत देने से भी इनकार कर दिया।
इसी बीच, मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया। जुहू इलाके में बस यात्रियों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया। मुंबई के जुहू बस स्टेशन पर रविवार को प्रदर्शनकारियों और बेस्ट बस यात्रियों के बीच मारपीट हुई थी।
यह भी पढ़ें:- नागपुर बना राजनीतिक अखाड़ा! भाजपा ने फर्जी विधायक लिखकर स्याही पोती, सड़कों पर उतरी कांग्रेस
यह घटना सांताक्रूज डिपो (मातेश्वरी) से चलने वाली बेस्ट बस में शाम करीब 7.15 बजे हुई। बताया जाता है कि बस बिना किसी स्टाफ के स्टेशन पर खड़ी थी, तभी प्रदर्शनकारियों और यात्रियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इस झगड़े में बस के शीशे तोड़ दिए गए।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी पर संज्ञान लेते हुए मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। मनोज जारंगे पाटिल के विरोध प्रदर्शन की शुरुआत के बाद से यह पहला मामला दर्ज हुआ है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
