महाराष्ट्र में फिर गूंजेगा मराठा आरक्षण का मुद्दा, आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठेंगे जरांगे

Navi Mumbai: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से मराठा आंदोलन का मुद्दा जोर पकड़ने वाला है। एक बार फिर से मराठा समुदाय ने बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरने का फैसला लिया है।
मनोज जरांगे
मनोज जरांगे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Navi Mumbai News in Hindi: मराठा आरक्षण की लड़ाई एक बार फिर से तेज होने जा रही है। इस बार भी मराठा समुदाय ने बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया है। मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल 29 अगस्त से मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

उससे पहले 28 अगस्त को लाखों मराठा बंधुओं के नवी मुंबई पहुंचने की संभावना है, सकल मराठा समाज ने नवी मुंबई में उनके ठहरने की व्यवस्था करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आंदोलनकारियों की सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की गई है।

आंदोलनकारियों की सुविधा के संबंध में जिला कलेक्टर डॉ. श्रीकृष्णनाथ पांचाल को ज्ञापन दिया गया है। 29 अगस्त को मुंबई में होने वाले विशाल मार्च और भूख हड़ताल की पृष्ठभूमि पर 17 अगस्त को नवी मुंबई में सम्पूर्ण मराठा समाज की समन्वय समिति की एक बैठक हुई।

वादा पूरा न करने से सरकार से नाराजगी

इस बैठक में आगामी आंदोलन की योजना, प्रदर्शनकारियों के ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा की तैयारियों के साथ-साथ सरकार और प्रशासन के साथ समन्वय की समीक्षा की गई। समुदाय इस बात से नाराज है कि सरकार द्वारा पूर्व में किए गए वादे पूरे नहीं किए गए है, और निश्चय किया गया कि 'आरक्षण के बिना पीछे नहीं हटेंगे', जरांगे पाटिल 27 अगस्त की अंतरवली-सास्ती से संघर्ष यात्रा शुरू करेंगे।

अहिल्यानगर होते हुए उनका पहला पड़ाव शिवनेरी किला होगा। इसके बाद, वे जुन्नार, चाकन, तलेगांव, खोपोली, पनवेल होते हुए 28 अगस्त की शाम को नवी मुंबई पहुंचेगे। इस यात्रा में हजारों आंदोलनकारी शामिल होंगे और समस्त मराठा समाज का अनुमान है कि लाखों लोग मुंबई पहुंचने से पहले नवी मुंबई में रुकेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com