Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वडाला RPF-जीआरपी की कार्रवाई, महिला डिब्बों पर पत्थर फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mumbai News: वडाला RPF और वडाला जीआरपी ने मुंबई लोकल ट्रेन में महिला डिब्बों पर पत्थर फेंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी कई अपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 05, 2025 | 10:45 AM

आरोपी गिरफ्तार (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: वडाला RPF और वडाला जीआरपी ने एक संयुक्त अभियान में नौशाद अली अब्दुल वाहिद शेख को गिरफ्तार किया है। शेख पर आरोप है कि वह मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा कर रही महिला यात्रियों के डिब्बों पर पत्थर फेंकता था। इस घटना में कई महिलाएं घायल भी हुई हैं।

पुलिस ने रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। गुप्त सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शेख का पता लगाया गया और शिवडी रेलवे स्टेशन क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे जीआरपी की कस्टडी में भेज दिया।

पूछताछ में शेख ने कबूल किया कि उसने 26 सितंबर को रे रोड स्टेशन के पास पत्थर फेंके। उसने बताया कि वह सिग्नल के पास छिपकर पनवेल जाने वाली लोकल ट्रेन के महिला डिब्बों को निशाना बनाता था। इसके अलावा उसने 22 और 18 सितंबर को भी शिवडी और वडाला के बीच महिला डिब्बों पर हमला करने की बात स्वीकार की।

सम्बंधित ख़बरें

Akola News: ग्रामीण और शहरी संतुलन की दिशा में बड़ा कदम, सांसद धोत्रे ने किया भूमिपूजन

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर बनेगी IMD की पहली ऑब्जर्वेटरी, अब मुंबई-रायगढ़ के मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

NCP का सुपर मेनिफेस्टो: पेश किया मुंबई का नया सपना! जानिए कैसे बदलेंगे पानी, ट्रैफिक और हेल्थ सिस्टम

AIMIM को जिताकर महाराष्ट्र की राजनीति में नया अध्याय लिखें, सोलापुर की जनता को ओवैसी का अपील

इसे भी पढ़ें – वसई में चलती लोकल ट्रेन से फेंका नारियल, सिर पर चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शेख के खिलाफ पहले भी पथराव और ATVM तोड़फोड़ के मामले दर्ज थे और इन मामलों के लिए उसे जेल की सजा भी हो चुकी है। इस गिरफ्तारी से यह पुष्टि होती है कि यह घटना उसकी पुरानी प्रवृत्ति की ही आगे की कड़ी थी।

वडाला जीआरपी ने कहा कि आरोपी की जल्दी गिरफ्तारी से कई और संभावित हमलों को रोका जा सका। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि देखते ही रेलवे पुलिस को सूचित करें।

मुंबई लोकल में महिलाओं के लिए अलग डिब्बे हैं ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इन्हें निशाना बनाते रहे। इस गिरफ्तारी से यात्रियों, खासकर महिला यात्रियों में राहत की लहर है। लोग अब महिला डिब्बों में यात्रा करते हुए थोड़ी सुरक्षा महसूस कर रहे हैं।

Man arrested for throwing stone at ladies compartment in mumbai local train

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 10:45 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Mumbai Train

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.