Gadchiroli RTE Admission 2026 News: गड़चिरोली आरटीई अंतर्गत 25 प्रतिशत निशुल्क प्रवेश की लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद अब तक चयन सूची घोषित नहीं की गई है। जिससे अभिभावकों में संभ्रम की स्थिति है। वहीं आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में हो रहे विलंब के चलते अभिभावकों में व्यापक नाराजगी है, जिससे शीघ्र आईटीई अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों की सूची घोषित करने की मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी तथा आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने शिक्षणाधिकारी कार्यालय पर दस्तक देकर प्राथमिक शिक्षणाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
इस दौरान कहा है कि आरटीई अंतर्गत जिले में 25 प्रश निशुल्क प्रवेश की लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद अब तक चयन सूची घोषित नहीं की गई है। वहीं जिले के अनेक निजी स्कूल शुरू होने के बावजूद अभिभावकों को एसएमएस द्वारा कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिलने के कारण जिले के अभिभावक व विद्यार्थियों में व्यापक संभ्रम, अस्वस्थता व नाराजी का वातावरण निर्माण हुआ है।
आजाद समाज पार्टी व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से इस गंभीर मुद्दे की सुध लेकर शिक्षा विभाग की कार्यपद्धति पर व्यापक नाराजगी व्यक्त की गई। वित्तीय दृष्टि से दुर्बल घटकों के विद्यार्थियों के लिए आरटीई अंतर्गत शिक्षा के अवसर मिलना महत्वपूर्ण है, लेकिन प्रशासन के लेटलतीफी के चलते विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान होने की बात कही गई है।
इस दौरान शिक्षणाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में आरटीई प्रवेश के चयन सूची तत्काल घोषित करें, अभिभावकों को एसएमएस व अधिकृत माध्यमों के द्वारा स्पष्ट व समय पर जानकारी दें, प्रवेश प्रक्रिया के पारदर्शक व निश्चित समय सारिणी घोषित करें, तकनीकी पड़ताल प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है।
अन्यथा करेंगे तीव्र आंदोलन इस दौरान गरीब तबके के छात्रों के महत्वपूर्ण प्रश्नों के संदर्भ में माकपा व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने शिक्षणाधिकारी कार्यालय पर दस्तक देकर शिक्षणाधिकारी से चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों के भविष्य से संबंधित इस प्रश्न की ओर प्रशासन तत्काल ध्यान न देने पर आगामी दिनां में तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।