मालवणी में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण आयोजन
Nitesh Rane Speech: मालाड के मालवणी क्षेत्र में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच आयोजन शांतिपूर्ण रहा। भाजपा नेता नितेश राणे भी इसमें शामिल हुए और संबोधित किया।
- Written By: अपूर्वा नायक
नितेश राणे (सौ. सोशल मीडिया )
Malvani Ram Navami Procession: मालाड स्थित मालवणी क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बड़े साज-बाज और धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
भगवा ध्वज, बैंड-बाजों और जय श्रीराम के नारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता और पदाधिकारी भी यात्रा में उपस्थित रहे।
रामनवमी की पूर्व संध्या पर भगवा ध्वज लगाने को लेकर हुए सांप्रदायिक विवाद की पृष्ठभूमि में प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मालवणी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी रखी गई और शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग सीख न दे, साटम का रोहित पवार पर हमला, जानें क्यों छिड़ी मुंबई नालेसफाई पर जंग
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
महाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं
हिंदू त्योहारों के बीच हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं
इस दौरान भाजपा नेता नितेश राणे भी शोभायात्रा में शामिल हुए और सभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि भारत हिंदुओं का देश है और हिंदू त्योहारों के बीच किसी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में 2011 तक के अतिक्रमण होंगे नियमित, 500 स्क्वायर फीट तक फ्री प्लॉट
उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि कोई हिंदू त्योहारों में व्यवधान डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा राणे ने यह भी कहा कि “यह भगवा धारियों का महाराष्ट्र है” और स्थानीय विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि कुछ दिन पहले मनाई गई ईद के दौरान किसी हिंदू ने आपत्ति जताई क्या या किसी के झंडे को लेकर विवाद किया क्या? उन्होंने आरोप लगाया कि जब हिंदू त्योहार आते हैं तो कुछ लोगों को आपत्ति होने लगती है।
