-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Encroachment Regularisation Policy Free Land 2026
फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में 2011 तक के अतिक्रमण होंगे नियमित, 500 स्क्वायर फीट तक फ्री प्लॉट
- Written By: अपूर्वा नायक
Free Land Policy 2026: महाराष्ट्र सरकार ने 2011 तक के निवासी अतिक्रमण नियमित करने का बड़ा फैसला लिया है। 500 वर्ग फुट तक जमीन मुफ्त दी जाएगी, जबकि अतिरिक्त भूमि पर न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा।

चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Encroachment Regularisation Policy: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने 1 जनवरी 2011 तक के सभी निवासी अतिक्रमणों को नियमित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस संबंध में शासन द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय यह कि मुंबई शहर-उपनगर शामिल नहीं होंगे, योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि 500 वर्ग फुट तक के निवासी अतिक्रमणों को पूरी तरह से निःशुल्क नियमित किया जाएगा। यदि किसी परिवार का अतिक्रमण इससे अधिक क्षेत्र में है तो 1500 वर्ग फुट तक की सीमा के भीतर शेष अतिरिक्त भूमि के लिए प्रचलित बाजार मूल्य की केवल 10 प्रतिशत राशि कब्जे शुल्क के रूप में ली जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में बिना OC इस्तेमाल हो रहीं 46,389 संपत्तियां, विधानसभा में मंत्री का खुलासा- वसूला जाएगा भारी जुर्माना
Mumbai Central Railway: मुंबई लोकल यात्रियों को बड़ा झटका, 29 जून से मध्य रेल की 12 लोकल ट्रेनें रद्द
1.5 करोड़ की डील और दिल्ली कनेक्शन, TET पेपर लीक के आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी, जानें कैसे रची गई साजिश?
Sakinaka Murder Case: पत्नी की हत्या के लिए 6.7 लाख की सुपारी देने का आरोप, चार्जशीट में बड़ा खुलासा
लेकिन 1500 वर्ग फुट से अधिक के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। भूमि का आवंटन पति-पत्नी के संयुक्त नाम पर ‘भोगवटादार वर्ग-2’ के रूप में किया जाएगा, जिससे महिलाओं को भी समान अधिकार प्राप्त होंगे।
सार्वजनिक स्थलों का अतिक्रमण नहीं होगा नियमित
सरकार ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण और जनहित से जुड़ी जमीनों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, नदी पात्र, नाले, चरागाह (गायरान), सार्वजनिक सड़क, वन क्षेत्र, श्मशान घाट, खेल के मैदान या अस्पताल और स्कूल के लिए आरक्षित जमीनों पर किए गए अतिक्रमणों को नियमित नहीं किया जाएगा। ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना‘ के तहत वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। यह निर्णय मुंबई और मुबई उपनगर को छोड़कर शेष पूरे महाराष्ट्र में लागू होगा।
पारदर्शी प्रक्रिया और निगरानी तंत्र
इस योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर विशेष समितियों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी, उपविभागीय अधिकारी और तहसीलदार की अध्यक्षता वाली ये समितियां सीधे निर्णय लेंगी, जिससे आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
पात्रता की जांच के लिए 1 जनवरी 2011 से पहले का मतदाता पहचान पत्र, बिजली बिल या संपत्ति की रसीद जैसे प्रमाण मान्य होंगे। साथ ही, पिछले एक वर्ष से वहां रहने का ठोस सबूत देना अनिवार्य होगा।
ये भी पढें :- फर्जी एनकाउंटर के आरोप साबित नहीं, मुंबई कोर्ट ने पुलिसकर्मियों समेत सभी आरोपियों को किया बरी
विकसित महाराष्ट्र की ओर एक कदम
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस अवसर पर कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का कोई भी परिवार बेघर न रहे।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल भारतीय नागरिकों के ही अतिक्रमण नियमित किए जाएं और घुसपैठियों के पाए जाने पर पुलिस कार्रवाई की जाए।
यह कदम ‘विकसित महाराष्ट्र 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प का हिस्सा है। सरकार हर तीन महीने में इस योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगी।
Maharashtra encroachment regularisation policy free land 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कई बार अयोध्या गए, फिर भी नहीं लगी भनक’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज
Jun 28, 2026 | 04:07 PMगोरेगांव की 33 आंगनवाड़ियां जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
Jun 28, 2026 | 04:04 PMनागपुर में बनेगा ‘बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स’! नितिन गडकरी और प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
Jun 28, 2026 | 04:04 PM‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
Jun 28, 2026 | 03:59 PMभंडारा में बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता, खरीफ बुआई ठप
Jun 28, 2026 | 03:57 PMनासिक में दर्दनाक हादसा; कार की टक्कर से मध्यप्रदेश के मजदूर दंपत्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Jun 28, 2026 | 03:53 PMनाले पर अतिक्रमण से फैक्ट्रियों व स्कूलों में भरा था 3 फीट पानी, नुकसान के बाद भी नहीं जागा नागपुर प्रशासन
Jun 28, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














