‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग…’, अमीत साटम का रोहित पवार पर पलटवार, बताई 25 वाहनों के काफिले की सच्चाई
BJP Convoy Controversy: मुंबई में नालेसफाई के निरीक्षण को लेकर रोहित पवार व अमीत साटम के बीच जंग छिड़ गई है। रोहित ने 25 गाड़ियों के काफिले पर सवाल उठाए, तो साटम ने संघर्ष हवाला देकर पलटवार किया।
- Written By: गोरक्ष पोफली
रोहित पवार Vs अमीत साटम (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Rohit Pawar vs Ameet Satam: रोहित पवार ने सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठाया कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार देशवासियों से इंधन बचाने और देश की संपत्ति की रक्षा करने की अपील कर रहे हैं, तो उनकी ही पार्टी के नेता मुंबई की तंग गलियों में 25 गाड़ियों का काफिला लेकर क्यों घूम रहे हैं? रोहित पवार ने मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमीत साटम के काफिले का एक वीडियाे शेयर करते हुए उन पर तंज कसा है। अब इस पर अमीत साटम ने करारा जवाब दिया है।
रोहित पवार का साटम पर तंज
रोहित पवार ने तंज कसते हुए कहा, नालेसफाई का निरीक्षण करने के लिए तकनीकी दृष्टि और कुछ चुनिंदा अधिकारियों की जरूरत होती है। फिर यह 25 गाड़ियों का काफिला किसके लिए है? कड़क धूप और ट्रैफिक में फंसा आम मुंबईकर जब नेताओं की इन गाड़ियों की कतारें देखता है, तो उसे कैसा महसूस होता होगा? यह काम का निरीक्षण कम और शक्ति प्रदर्शन ज्यादा लगता है।
चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग हमें सीख न दें: साटम
रोहित पवार के इन आरोपों पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमीत साटम ने भी कड़ा रुख अपनाया और उन पर निजी हमला करने से भी गुरेज नहीं किया। साटम ने रोहित पवार के दावों को हास्यास्पद और झूठा करार दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में अंतर-राज्यीय ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 5 सटोरिये गिरफ्तार, भारी मात्रा में गैजेट्स बरामद
TET पेपर लीक मामले में एक्शन में कांग्रेस, सपकाल-वडेट्टीवार ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
भंडारा में टायर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, सूमो वाहन समेत लाखों का सामान जब्त
अमरावती में आधुनिक टोकन मशीन से खरीफ बुआई तेज, बीज और मजदूरी की होगी बचत
रस्त्यावरून चालणाऱ्या सर्वच गाड्या आमच्या ताफ्यातील होत्या, असे भासवण्याचा तुमचा हा प्रयत्न अत्यंत केविलवाणा आहे. आज मुंबई शहरातील नालेसफाईची अधिकृत पाहणी सुरू होती. या पाहणी दौऱ्यात सहपालकमंत्री, आमदार, सभागृह नेते, स्थायी समिती अध्यक्ष, नगरसेवक आणि महानगरपालिकेचे वरिष्ठ अधिकारी… https://t.co/RwoT2nh9Cq — Ameet Satam (@AmeetSatam) May 12, 2026
अमीत साटम ने स्पष्ट किया कि सड़क पर चल रहे हर वाहन को उनके काफिले का हिस्सा बताना पूरी तरह से गलत और ओछी राजनीति है। उन्होंने कहा, आज मुंबई शहर में नालेसफाई का आधिकारिक निरीक्षण चल रहा था। इस दौरे में पालकमंत्री, विधायक, सदन के नेता, स्थायी समिति के अध्यक्ष, नगरसेवक और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। काफिले में निश्चित रूप से 7-8 गाड़ियां थीं, लेकिन सड़क के सभी वाहनों को हमारे साथ दिखाकर 25 गाड़ियों के काफिले का भ्रम फैलाना आपकी फितरत है।
अमीत साटम ने रोहित पवार के पारिवारिक बैकग्राउंड पर निशाना साधते हुए आगे कहा, हम एक साधारण मध्यमवर्गीय मराठी परिवार से आकर मुंबई की सेवा कर रहे हैं। मैं 21 साल की उम्र में बारामती एग्रो जैसी कंपनी का CEO नहीं बन गया था, मैं यहां तक संघर्ष करके पहुंचा हूं। इसलिए, जो लोग मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, उन्हें हमें उपदेश देने की कतई आवश्यकता नहीं है।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर
जनता के बीच चर्चा का विषय
इस जुबानी जंग ने मुंबई की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। जहाँ एक ओर विपक्ष इसे फिजूलखर्ची और दिखावा बता रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इसे शहर की सुरक्षा के लिए जरूरी प्रशासनिक दौरा करार दे रहा है। लेकिन इस बहस के बीच आम मुंबईकर यही उम्मीद कर रहा है कि चाहे गाड़ियों का काफिला 7 का हो या 25 का, मानसून में उसकी गलियों में पानी नहीं भरना चाहिए।
