मालाड में लड़कियों से मारपीट के बाद तनाव, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

Mumbai Girls Assault: मुंबई के मालाड इलाके में लड़कियों के साथ कथित मारपीट के बाद तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है, जबकि संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
Navi Mumbai Educity Project News
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Updated on

Malad Kurar Village Assault Case News: मालाड पूर्व स्थित कुरार विलेज के इस्लामपुरा इलाके में शॉपिंग के लिए आई कुछ लड़कियों के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही कई हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर कुरार पुलिस स्टेशन का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उनका आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों द्वारा लड़कियों के साथ मारपीट की गई, जिस पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो ईद के दिन घटना स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

10 लोगों के खिलाफ दंगा और मारपीट का मामला दर्ज

  • घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इदरीस गुलाबनवी सुरती, साहिल इम्तियाज अंजुम, फातिमा अकबर समेत कुल दस लोगों के खिलाफ दंगा और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
  • वहीं, ईद के दूसरे दिन संजय निरुपम (शिंदे शिवसेना प्रवक्ता) ने घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़ित लड़‌कियों से मुलाकात की और पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली उन्होंने पैदल घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
  • इस दौरान स्थानीय हिंदू कार्यकर्ताओं ने अनुष्का मिथुन सिंह के नेतृत्व में उसी स्थान पर हनुमान चालीसा का पाठ किया, जहां कथित घटना हुई थी। इस कार्यक्रम में संजय निरुपम भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पुलिस के खिलाफ तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
  • निरुपम ने उन व्यापारियों का भी सम्मान किया जिन्होंने लड़कियों को बचाने में मदद की।
  • पीड़ित लड़कियों के अनुसार, वे मालाड स्टेशन पर रिक्शा के लिए कतार में खड़ी थीं इसी दौरान कुछ बुर्का पहनी महिलाओं के साथ विवाद हुआ, जिसके बाद कथित तौर पर 25-30 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई आरोप है कि भीड़ ने रिक्शा रोककर लड़कियों को जबरन उतारा और उनके साथ मारपीट की।
Navbharat Live
navbharatlive.com