Mumbai: कर्नल की केबिन से पिस्टल और 3 लाख की चोरी, क्राइम ब्रांच ने दो को दबोचा
Mumbai Crime: मालाड आर्मी हेडक्वार्टर में कर्नल की केबिन से पिस्टल और नकदी चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी का माल गोवा में खर्च करने के बाद लौटते ही पकड़े गए।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई क्राइम ब्रांच (सौ. सोशल मीडिया )
Malad Army Headquarters theft case: मालाड पूर्व (आर्मी हेडक्वार्टर) में एक कर्नल की केबिन से उनकी सर्विस पिस्टल, 9 कारतूस, साढ़े चार सौ ग्राम चांदी के बर्तन और 3 लाख रुपए चोरी हो गए। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक नाबालिग के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया था।
पूछताछ के बाद नाबालिग आरोपी को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और दो आरोपी दीपक कृष्णा धनवे, विनायक गोपीचंद बाविस्कर हैं। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी के पास से 1 बन्दूक, 09 जिंदा कारतूस एवं 480 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीछे के रास्ते से चोर मुख्यालय में घुसे, केबिन का ताला तोड़ा और वारदात के बाद फरार हो गए। चार दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-12 ने तीनों आरोपियों को मलाड पूर्व से दबोच लिया था। मालाड पूर्व आरोपी कुरार इलाके के रहने वाले हैं। तीनों लंबे समय से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे और कुरार पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
विधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
चोरी के बाद माल लेकर गोवा रवाना हुए शातिर बदमाश
क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “आरोपी बेहद चालाक हैं। आर्मी मुख्यालय जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में घुसना आसान नहीं, लेकिन इन्होंने रेकी की, पीछे के रास्ते का पता लगाया और रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया।”
वारदात के तुरंत बाद तीनों आरोपी चोरी का माल लेकर गोवा फरार हो गए। वहां चोरी के पैसे से मौज-मस्ती की, लग्जरी होटल में रुके और शराब-कबाब का लुत्फ उठाया, लेकिन जैसे ही मुंबई लौटे तो एक सूचना पर क्राइम ब्रांच ने उन्हें मालाड में एक किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में कर्नल की पिस्टल, सभी कारतूस, चांदी के बर्तन और बचा हुआ कैश बरामद कर लिया गया।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: शिवाजी पार्क में बढ़ता वायु प्रदूषण, बीएमसी व IIT बॉम्बे ने की समाधान पर चर्चा
मास्टरमाइंट ने की थी घटना से पहले रेकी
क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ कि मास्टरमाइंड ने पहले भी आर्मी कैंप के आसपास रेकी की थी। उसे मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की कमजोर कड़ी का पता था। उसने अपने दौ साथियों को शामिल किया और योजना बनाई। वारदात वाले दिन एक आरोपी बाहर पहरा देता रहा, जबकि दो मुख्यालय में घुसे, केबिन का ताला चाबी से खोला गया, बदमाशों ने असली चाबी से वारदात को अंजाम दिया या फिर डुप्लीकेट चाबी से, इसकी जांच की जा रही है। हालाकि क्राइम ब्रांच ने इनसाइड जॉब की संभावना से इनकार किया है।
