-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Malabar Hill Police Busted Fake Lok Bhavan Letterhead Railway Vip Quota Ticket Scam
लोकभवन के नाम से रेलवे टिकट घोटाला! राज्यपाल के PA के जाली दस्तखत कर VIP कोटे से टिकट निकालने वाले 5 गिरफ्तार
- Written By: अनिल सिंह
Mumbai Railway Ticket Scam: मालाबार हिल पुलिस ने लोकभवन के जाली लेटरहेड और राज्यपाल के PA के फर्जी हस्ताक्षर से VIP कोटे का रेलवे टिकट घोटाला पकड़ा। 5 गिरफ्तार।

लोकभवन के नाम पर चल रहा था रेलवे टिकट का काला कारोबार (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)
Lok Bhavan Fake Railway Ticket Scam: मुंबई पुलिस की मालाबार हिल पुलिस स्टेशन की टीम ने भारतीय रेलवे के इमरजेंसी (VIP) कोटे का दुरुपयोग कर कन्फर्म टिकट हासिल करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह महाराष्ट्र के लोकभवन (राजभवन) के जाली लेटरहेड, फर्जी मुहर और राज्यपाल के निजी सहायक (PA) के फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर रेलवे अधिकारियों को गुमराह करता था।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य सूत्रधार और मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस सिंडिकेट के तार देशभर में फैले लगभग 200 से अधिक एजेंटों से जुड़े हुए थे।
मध्य रेलवे के वेरिफिकेशन से बेनकाब हुआ रैकेट
इस हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़े का खुलासा उस समय हुआ जब मध्य रेलवे (Central Railway) के चीफ कमर्शियल मैनेजर (CCM) कार्यालय ने फरवरी 2026 में लोकभवन प्रशासन से कुछ संदिग्ध सिफारिशी पत्रों का भौतिक सत्यापन मांगा।
सम्बंधित ख़बरें
IIT बॉम्बे के हॉस्टल में दूसरे वर्ष के छात्र का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी, परिसर में फैली शोक की लहर
महाराष्ट्र में विकास कार्यों की निगरानी अब AI और जियो टैगिंग से, गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल नजर
MSRTC बसों में NCMC स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता 1 सितंबर तक टली, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को राहत
महाराष्ट्र सरकार सख्त: बिना अनुमति अनुपस्थित कर्मचारियों को पहले चेतावनी, फिर निलंबन
रेलवे टिकट घोटाला मामले में दस्तावेजों की जांच के दौरान लोकभवन के अधिकारियों ने पाया कि उन पत्रों पर राज्यपाल के तत्कालीन निजी सहायक अभयसिंह देशमुख के जाली हस्ताक्षर किए गए थे और पदनाम की नकली रबर स्टैंप का प्रयोग हुआ था। राजभवन से किसी भी तरह की सिफारिश जारी न होने की पुष्टि होने के बाद तुरंत मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में आधिकारिक एफआईआर दर्ज कराई गई।
ये भी पढ़ें- शिंदे-ठाकरे को अदालत ने किया तलब, कल्याण कोर्ट में पेश होंगे दोनों पूर्व मुख्यमंत्री, जानें क्या है वजह
वेटिंग लिस्ट टिकट को VIP कोटे से कराते थे कन्फर्म
पुलिस की तकनीकी जांच और सर्विलांस में इस पूरे गिरोह की कार्यप्रणाली का खुलासा हुआ। गिरोह के सदस्य या एजेंट पहले आम यात्रियों का सामान्य वेटिंग लिस्ट टिकट (Waiting List Ticket) बुक करते थे। इसके बाद लोकभवन के नाम से तैयार फर्जी सिफारिशी पत्र पर फर्जी मोबाइल नंबर दर्ज कर रेलवे के इमरजेंसी कोटा सेल को भेजा जाता था। एलटीटी-राजगीर एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों में थर्ड एसी (3AC) की सीटें कन्फर्म कराकर यात्रियों से कई गुना ज्यादा रकम वसूली जाती थी।
5 आरोपी गिरफ्तार, 200 एजेंटों के नेटवर्क की जांच जारी
मालाबार हिल पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शत्रुंजय राजकुमार यादव उर्फ अनूप (34) समेत चार दलालों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन अमरीश ठक्कर नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि देश के अलग-अलग राज्यों में फैले 200 से अधिक एजेंट तत्काल व कन्फर्म टिकट दिलाने का लालच देकर भोले-भाले यात्रियों को फंसाते थे। फिलहाल पुलिस यह आंकलन कर रही है कि अब तक कितने फर्जी पत्रों का इस्तेमाल कर रेलवे को वित्तीय और सुरक्षा संबंधी नुकसान पहुंचाया गया है।
Malabar hill police busted fake lok bhavan letterhead railway vip quota ticket scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना: बाइक टकराने पर दो पक्षों में हुआ विवाद, मैरिज गार्डन में युवक को बंधक बनाकर की मारपीट
Jul 30, 2026 | 01:12 PMपहले मारपीट, फिर बदसलूकी… अब गंदगी ने खोली आगरा रेल मंडल की पूरी पोल
Jul 30, 2026 | 01:08 PMNepal Communal Violence: नेपाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 3 साल पहले ही दे दी गई थी चेतावनी
Jul 30, 2026 | 01:04 PMलोकभवन के नाम से रेलवे टिकट घोटाला! राज्यपाल के PA के जाली दस्तखत कर VIP कोटे से टिकट निकालने वाले 5 गिरफ्तार
Jul 30, 2026 | 01:02 PMमहाराष्ट्र में भारी बारिश का असर: कोयना डैम के खोले जाएंगे 6 गेट, गिरना बांध भी 94% भरा; अलर्ट जारी
Jul 30, 2026 | 01:01 PMभंडारा में बारिश का कहर, 3 दिन का ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने से गाय की मौत
Jul 30, 2026 | 01:01 PMमंच पर आए, बोले और चले गए… 5 सेकंड के भाषण में अनंत सिंह ने ऐसा क्या कहा? जो अब हो रहा वायरल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM














