महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान आज, 2.08 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
Maharashtra ZP Election: महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान आज। 2.08 करोड़ मतदाता तय करेंगे 7,438 उम्मीदवारों की किस्मत। 9 फरवरी को आएंगे नतीजे।
- Written By: प्रिया जैस
जिला परिषद चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Panchayat Samiti Polling Day: महाराष्ट्र में आज ‘मिनी विधानसभा’ कहे जाने वाले स्थानीय निकाय चुनावों का सबसे बड़ा दिन है। राज्य के 12 जिलों में जिला परिषद (ZP) और पंचायत समितियों (PS) के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
यह चुनाव न केवल ग्रामीण विकास की दिशा तय करेंगे, बल्कि राज्य की मुख्य राजनीतिक युतियों (महायुति और महाविकास अघाड़ी) के लिए एक लिटमस टेस्ट भी साबित होंगे। महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और उनके अंतर्गत आने वाली 125 पंचायत समितियों के चुनाव के लिए शनिवार, 7 फरवरी को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए पूरी तैयारी की है।
मैदान में उतरे 7,438 उम्मीदवार
आयोग से मिली जानकारी के अनुसार जिला परिषदों की 731 सीटों और पंचायत समितियों की 1,462 सीटों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चुनाव में कुल 7,438 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 2, 08, 20,702 है। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त की व्यवस्था भी की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
मुंबई: मुहर्रम के जुलूस में पेन किलर बताकर जहरीली कैप्सूल बांट रहा था शख्स, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Vadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
क्या बीजेपी से हाथ मिलाएगी शिवसेना UBT! फ्लाइट में फडणवीस से हुई बातचीत पर क्या बोले उद्धव ठाकरे
- 731 सीट (जिला परिषद)
- 1462 सीट (पंचायत समिति)
- 7438 उम्मीदवार
इन 12 जिलों में चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग ने रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिला परिषदों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 13 जनवरी 2026 को की थी।
मूल रूप से 5 फरवरी को मतदान होना था लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में हुई उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु के कारण राज्य में 3 दिन का शोक घोषित होने से मतदान की तारीख बदल दी गई।
यह भी पढ़ें – BJP की नीता ठाकरे बनीं नागपुर की नई मेयर, लीला हाथीबेड का उपमहापौर पद पर कब्जा
मतदान का समय
शनिवार को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोटिंग होगी। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। वोटों की गिनती 9 फरवरी (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे शुरू होगी, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि ग्रामीण महाराष्ट्र की कमान किसके हाथ में होगी।
