महाराष्ट्र को मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, कर्ज वितरण में देश में पहला स्थान; परभणी और परली भी अव्वल

PM SVANidhi Samman 2026: पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 में महाराष्ट्र को पांच राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। कर्ज वितरण में राज्य देश में पहले और डिजिटल लेन-देन में दूसरे स्थान पर रहा।
Maharashtra received 5 national awards under the PM SVANidhi scheme in 2026
पीएम स्वनिधि सम्मान फोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पीएम स्वनिधि पुरस्कार 2026 में महाराष्ट्र को मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार।

  • कर्ज वितरण में महाराष्ट्र देश में पहले, डिजिटल लेन-देन में दूसरे स्थान पर।

  • परभणी और परली को पहला, छत्रपति संभाजीनगर को तीसरा स्थान।

Maharashtra PM SVANidhi Award: पथ विक्रेताओं की आजीविका को मजबूत बनाने, उन्हें संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने और डिजिटल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए महाराष्ट्र को पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 में पांच पुरस्कार मिले हैं। इनमें राज्य सरकार को दो पुरस्कार, जबकि महाराष्ट्र की तीन शहरी स्थानीय निकायों को कर्ज वितरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के हाथों ये पुरस्कार प्रदान किए गए। महाराष्ट्र को पीएम स्वनिधि योजना के तहत कर्ज वितरण में देश में पहला स्थान मिला है, जबकि डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के मामले में राज्य को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

शहरी स्थानीय निकायों की श्रेणी में एक से दस लाख की आबादी वाले शहरों में परभणी महानगरपालिका ने कर्ज वितरण में पहला स्थान हासिल किया। एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में परली नगर परिषद पहले स्थान पर रही। वहीं, दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

राज्य सरकार, नगर विकास विभाग, नगर परिषद प्रशासन निदेशालय, शहरी स्थानीय निकायों, बैंकिंग संस्थानों और अन्य संबंधित एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। इन सभी के समन्वय से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया और पथ विक्रेताओं तक संस्थागत ऋण सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

Maharashtra received 5 national awards under the PM SVANidhi scheme in 2026
सूरत से भागते तो राम नाम सत्य हो जाता, संजय शिरसाट के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल

पीएम स्वनिधि योजना क्या है?

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) केंद्र सरकार की योजना है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने जून 2020 में इसकी शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सड़क किनारे कारोबार करने वाले पथ विक्रेताओं को बिना किसी गारंटी के किफायती कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

सितंबर 2025 में योजना के दूसरे चरण का पुनर्गठन कर इसकी अवधि मार्च 2030 तक बढ़ा दी गई। विस्तारित योजना में आर्थिक समावेशन के साथ पथ विक्रेताओं के सामाजिक और आर्थिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

Maharashtra received 5 national awards under the PM SVANidhi scheme in 2026
मुंबई विश्वविद्यालय में 24 से 29 नवंबर तक भव्य पुस्तक महोत्सव, मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने की छात्रों से अपील

योजना के तहत अब बढ़ी हुई ऋण राशि के चरण, यूपीआई से जुड़ा रुपे क्रेडिट कार्ड, डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन राशि और 'स्वनिधि से समृद्धि' कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पथ विक्रेताओं की पहचान, पंजीकरण, क्षमता विकास और कौशल प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम भी शामिल किए गए हैं।

पीएम स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026 में महाराष्ट्र राज्य को मिले पांच पुरस्कार शहरी पथ विक्रेताओं के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की उपलब्धि माने जा रहे हैं। राज्य सरकार और शहरी स्थानीय निकायों की ओर से पथ विक्रेताओं को सस्ता कर्ज, डिजिटल लेन-देन की सुविधा और आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। शहरी अर्थव्यवस्था में पथ विक्रेताओं के योगदान को देखते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी हैं।