Maharashtra Weather Alert: विदर्भ से कोंकण तक बिगड़ेगा मौसम, अगले 5 दिन रहें सावधान, जारी हुई नई गाइडलाइन
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। एक तरफ चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है तो वहीं दूसरी ओर बेमौसम बरसात का खतरा भी मंडरा रहा है।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में बारिश का येलो अलर्ट जारी (सोर्स: AI)
IMD Weather Alert For Rain And Heatwave: महाराष्ट्र के आसमान पर अगले 120 घंटे भारी रहने वाले हैं। एक तरफ भीषण गर्मी की मार और दूसरी तरफ बेमौसम बारिश का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विदर्भ, मराठवाड़ा और कोंकण समेत कई हिस्सों में 24 अप्रैल तक भीषण ओलावृष्टि, तूफानी हवाओं और बिजली गिरने का ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है। प्रशासन ने न केवल नागरिकों को सुरक्षित रहने की चेतावनी दी है, बल्कि किसानों को खेतों से दूर रहने और सार्वजनिक कार्यक्रमों को तुरंत रोकने के कड़े निर्देश दिए हैं।
महाराष्ट्र में चिलचिलाती धूप के बीच अब आसमानी आफत का साया मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 21 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच राज्य के बड़े हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।
इन क्षेत्रों पर मंडरा रहा है खतरा
मौसम विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, विशेष रूप से मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा और कोंकण के जिलों को सबसे अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। हवाओं की गति तेज होने और बादलों की गंभीर गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने की घटनाएं होने की आशंका है।
सम्बंधित ख़बरें
कोल्हापुर के चंदूर में आधी रात को बवाल! पुलिस पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़, ZP सदस्य समेत 10 पर केस
महाराष्ट्र में रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य! क्या छिन जाएगी रोजी-रोटी? मंत्री सरनाईक ने दी सफाई
ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर, कर्ज उतारने के लिए चुना चोरी का रास्ता, रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
अब मुंबई में फकीर बाबा का घिनौना कांड, महिलाओं को बेहोश करके करता था यौन शोषण, कांदिवली से गिरफ्तार
इन जिलों में बारिश का येलाे अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 21 अप्रैल के लिए पालघर, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, धुले, जलगांव, नासिक, अहिल्यानगर, पुणे, कोल्हापुर, सातारा, सांगली, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, चंद्रपुर, गड़चिरोली, नागपुर, यवतमाल जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Thunderstorm accompanied with lightning, light to moderate rain, gusty winds with speed 30-40 kmph very likely to occur at isolated places in the districts of North Konkan.
जिल्हानिहाय हवामान अंदाज व चेतावणीसाठी कृपया https://t.co/jw7yrf9chD भेट घ्या. pic.twitter.com/N4DTUcj095 — Regional Meteorological Center,Mumbai (@RMC_Mumbai) April 20, 2026
अमरावती और वर्धा में चढ़ेगा पारा
वहीं विदर्भ के अमरावती और वर्धा जिले में सूर्य की तपीश बरकरार रहेगी। इन दोनों के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
नागरिकों के लिए सरकार की ‘जीवन रक्षक’ सलाह
- प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम खराब होने पर निम्नलिखित बातों का कड़ाई से पालन करें।
- सुरक्षित स्थान: बिजली की गड़गड़ाहट सुनते ही तुरंत पक्के मकान या सुरक्षित शेल्टर में शरण लें।
- इनसे बचें: पेड़ों के नीचे, खुले मैदानों, जल निकायों या लोहे के खंभों के पास बिल्कुल खड़े न हों।
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: खुले में मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग करने से बचें।
- आपातकालीन स्थिति: यदि आप खुले मैदान में फंस जाएं, तो जमीन पर लेटने के बजाय दोनों पैरों को जोड़कर उकड़ू बैठ जाएं।
- प्रशासनिक मुस्तैदी: स्कूल और सार्वजनिक भवन खुले रहेंगे।
भारतीय हवामान खात्याच्या (#IMD) दिनांक २० एप्रिल २०२६ रोजी जाहीर केलेल्या पाच दिवसीय अंदाजानुसार, राज्यातील विविध भागांत २० ते २४ एप्रिल या कालावधीत वादळी वारे, विजांचा कडकडाट, गारपीट आणि पावसाची शक्यता व्यक्त करण्यात आली आहे. विशेषतः मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाडा आणि कोकण… pic.twitter.com/NWJmXNdqPK — MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) April 20, 2026
महाराष्ट्र सरकार ने ग्राम पंचायतों, पुलिस और स्वास्थ्य विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन स्थितियों के लिए एम्बुलेंस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रखा गया है। बेघर और राहगीरों के लिए स्कूलों और सरकारी इमारतों को सुरक्षित आश्रय स्थल के रूप में खुला रखने का आदेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य! क्या छिन जाएगी रोजी-रोटी? मंत्री सरनाईक ने दी सफाई
किसानों और आयोजकों के लिए विशेष निर्देश
वर्तमान में खेती के कामों का समय है, ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे बिजली चमकने के दौरान खेतों में काम न करें। साथ ही, निर्माण स्थलों पर काम रोक दिया गया है। राज्य में होने वाली धार्मिक यात्राओं और बड़े कार्यक्रमों को भी सुरक्षा के मद्देनजर स्थगित करने की अपील की गई है। आगामी 25 अप्रैल तक का समय महाराष्ट्र के लिए चुनौतीपूर्ण है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक मौसम बुलेटिनों पर भरोसा करने का अनुरोध किया है।
