महाराष्ट्र में विश्वविद्यालय शिक्षक भर्ती होगी पारदर्शी, मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर होगी सार्वजनिक
Teacher Recruitment Rules: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नई कार्यप्रणाली लागू की है। अब मेरिट सूची सार्वजनिक होगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
चंद्रकांत पाटिल (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Universityv Teacher Recruitment New Rules: महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए नई कार्यप्रणाली लागू करने की घोषणा की है।
मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि अब उम्मीदवारों की अंक सूची और प्राप्तांक विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर सार्वजनिक किए जाएंगे, जिससे चयन प्रक्रिया स्पष्ट और जवाबदेह बनेगी।
संविदा और एडहॉक शिक्षकों को राहत
नई व्यवस्था के तहत सहायक प्राध्यापक पद के लिए तासिका, संविदा और एडहॉक आधार पर कार्यरत शिक्षकों के अनुभव को पात्रता में मान्यता दी जाएगी। लंबे समय से अस्थायी आधार पर काम कर रहे शिक्षकों के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे उन्हें स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया में समान अवसर मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
प्रकाशन और अकादमिक मानकों में बदलाव
मानविकी शाखा के शिक्षकों के लिए स्कोपस और वेब ऑफ साइंस जैसे जर्नल्स में प्रकाशन की अनिवार्यता को आंशिक रूप से शिथिल किया गया है। साथ ही, पुस्तक प्रकाशनों को भी अंक देने का प्रावधान जोड़ा गया है। इससे विभिन्न विषयों के शिक्षकों को समान अवसर प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
साक्षात्कार प्रक्रिया में नई प्राथमिकताएं
भर्ती के दौरान साक्षात्कार में अब आईसीटी कौशल, आधुनिक तकनीकी दक्षता और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को अधिक महत्व दिया जाएगा। इसके अलावा एनआईआरएफ, क्यूएस और टाइम्स हायर एजुकेशन जैसी वैश्विक रैंकिंग के आधार पर ग्रेडिंग प्रणाली में भी सुधार किया गया है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में खेती का नया दौर: एआई तकनीक से जुड़ेगा कृषि क्षेत्र, मुंबई में वैश्विक निवेश सम्मेलन
उच्च शिक्षा क्षेत्र में सुधार की दिशा
सरकार का मानना है कि नई प्रणाली से विश्वविद्यालयों में योग्य और आधुनिक कौशल वाले शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने से विवाद कम होंगे और छात्रों को बेहतर शिक्षण गुणवत्ता का लाभ मिलेगा।
