Maharashtra Top 10 News: कैबिनेट के 4 बड़े फैसलों से लेकर कर्जमाफी की किस्त तक, पढ़ें आज की मुख्य खबरें

Maharashtra Top 10 News Updates: जानिए नागपुर-नासिक विकास हेतु फडणवीस कैबिनेट के 4 बड़े फैसले, किसान कर्जमाफी की दूसरी किस्त, मुंबई मेट्रो-10 प्रोजेक्ट समेत आज की मुख्य खबरें।
maharashtra top 10 news august 24 cabinet decisions farmer loan waiver installment
देवेंद्र फडणवीस और किसान(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top Big 10 News: महाराष्ट्र की प्रमुख खबरों में आज राज्य के विकास, जन-राहत और स्वास्थ्य संबंधी कई बड़ी हलचल देखने को मिली। फडणवीस कैबिनेट ने नागपुर, नासिक और सांगली के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं विकास को रफ्तार देने के लिए 4 बड़े और अहम फैसले लिए हैं।

वहीं, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना के तहत राहत देते हुए 6.36 लाख किसानों के खातों में 5086 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त डीबीटी के जरिए ट्रांसफर कर दी गई। दूसरी ओर, अमरावती के जिला महिला अस्पताल की NICU इकाई में तड़के भीषण आग लगने से 3 मासूम नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 36 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। आगे पढ़ें राज्य की 10 बड़ी खबरें।

1. Maharashtra Cabinet Decision: नागपुर, नासिक और सांगली की बल्ले-बल्ले! फडणवीस कैबिनेट ने लिए 4 बड़े निर्णय

maharashtra cabinet decision nagpur nashik sangli key announcements
सुनेत्रा पवार, देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे(सोर्स: एआई फोटो)

महाराष्ट्र शासन द्वारा सोमवार, 24 अगस्त 2026 को मंत्रिमंडल के कई महत्वपूर्ण और बड़े निर्णयों की घोषणा की गई है। इन निर्णयों के तहत नागपूर, नासिक और सांगली सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के लिए बेहद अहम फैसले लिए गए हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

2. महाराष्ट्र में किसान कर्जमाफी की दूसरी किस्त जारी, 6.36 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 5086 करोड़ रुपए

Maharashtra Kisan Karj Mafi Yojana Second Installment
महाराष्ट्र किसान कर्ज माफी योजना की राशि ट्रांसफर करते CM देवेंद्र फडणवीस, दोनों उपमुख्यमंत्रीसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के संकटग्रस्त अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना' के तहत कर्जमाफी की दूसरी किस्त औपचारिक रूप से जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले पर अंतिम मोहर लगाई गई, जिसके तुरंत बाद पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई।

पढ़ें पूरी खबर...

3. जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

khawadya pahadi sambhajinagar history kunal incident name story
खवड्या पहाड़ी की सांकेतिक फोटो(सोर्स: एआई फोटो)

छत्रपती संभाजीनगर के वालूज एमआयडीसी क्षेत्र के तिसगाव में धुले-सोलापूर हाईवे के पास स्थित खवड्या पहाड़ी पर हाल ही में घटी एक घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। 19 वर्षीय युवक कुणाल घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के कारण इस पहाड़ी के खतरनाक कगार पर पहुंच गया। बेटे को सुरक्षित वापस लाने की उम्मीद में उसके पिता मुरलीधर और मां संगीता भी वहां पहुंचे।

पढ़ें पूरी खबर...

4. अमरावती के महिला अस्पताल में भयानक आग, 3 मासूमों की मौत, 36 को सुरक्षित निकाला, देखें VIDEO

Amravati District Women's Hospital Fire
अमरावती जिला महिला अस्पताल में आग से मशीनें व सामान जलकर खाकसोर्स: सोशल मीडिया

अमरावती के जिला महिला अस्पताल से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। अस्पताल के तीसरे माले पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन मासूम नवजात बच्चों की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। घटना के समय NICU वार्ड में कुल 39 नवजात बच्चे भर्ती थे। गनीमत रही कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए 36 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पढ़ें पूरी खबर...

5. लग रहा था दम घुट जाएगा... नागपुर में आधी रात फैली जहरीली क्लोरीन गैस, चश्मदीद ने बताई आंखों देखी दास्तान

Godhani chlorine gas leak Eyewitness Neeraj Pandey recounts the incident
गोधनी क्लोरीन गैस लीक कांड के बारे में बताते चश्मदीद नीरज पांडेसोर्स: सोशल मीडिया

आधी रात का समय, चारों तरफ गहरा सन्नाटा और अचानक सांसों पर छाता जहरीला पहरा। नागपुर के मानकापुर के गोधनी इलाके में रविवार और साेमवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे जो कुछ भी हुआ, उसने हर किसी की रूह कंपा दी। अचानक हवा में एक तीखी, चुभने वाली बदबू फैल गई और देखते ही देखते आंखों के आगे धुएं जैसा घना कोहरा छा गया। लोग अपने घरों में सो रहे थे, लेकिन अचानक घुटन और तेज जलन के कारण चीख-पुकार मच गई।

पढ़ें पूरी खबर...

6. Operation No Wrong Side: नागपुर में रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की स्ट्राइक, 2 दिनों में 79 FIR दर्ज

Operation No Wrong Side In Nagpur
नागपुर में ऑपरेशन नो रॉन्ग साइड शुरूसोर्स: सोशल मीडिया

नागपुर शहर की सड़कों पर यातायात नियमों को ताक पर रखकर रॉन्ग साइड में वाहन चलाने वाले लापरवाह चालकों के खिलाफ नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने अपना शिकंजा कस दिया है। शहर में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और खतरनाक ट्रैफिक उल्लंघनों को रोकने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन नो रॉन्ग साइड शुरू किया है।

पढ़ें पूरी खबर...

7. महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम, मुंबई में मेट्रो-10 प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, गायमुख से मिरागांव तक सुगम होगा सफर

Mumbai Metro-10 Project
महाराष्ट्र मुंबई मेट्रो-10 प्रोजेक्टसोर्स: सोशल मीडिया

मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने गायमुख से मिरागांव तक मेट्रो-10 के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 9.67 किमी मार्ग पर 5 उन्नत स्टेशन होंगे। साथ ही गायमुख फाउंटेन होटल के बीच 5.4 किमी घोड़बंदर रोड 60 मीटर चौड़ी की जाएगी। मेट्रो और सड़क सहित परियोजना की कुल लागत 8,535.49 करोड़ रुपए तय की गई है।

पढ़ें पूरी खबर...

8. नासिक कुंभ के केवल 0.1% खर्च से बच सकते थे महाराष्ट्र के 125 स्कूल! SC के जस्टिस प्रसन्ना का बड़ा बयान

sc justice prasanna statement nashik kumbh budget maharashtra 125 schools
जस्टिस प्रसन्ना और नासिक कुंभ की फोटो(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र में विकास परियोजनाओं और भव्य सांस्कृतिक आयोजनों पर होने वाले भारी-भरकम खर्च के बीच, देश की बुनियादी शिक्षा व्यवस्था किस प्रकार उपेक्षा की शिकार हो रही है, इस पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले ने एक बेहद गंभीर और आंखें खोल देने वाला बयान दिया है। उन्होंने विकास के बड़े-बड़े दावों और जमीनी हकीकत के बीच के बड़े विरोधाभास को उजागर किया है।

पढ़ें पूरी खबर...

9. खुली मिठाइयां, खराब मैदा और गंदगी; अचानक यवतमाल पहुंची FDA की टीम तो स्वीट मार्ट सहित खुली कई दुकानों की पोल

Yavatmal FDA Action On Mukutban Sweet Mart
स्वीट मार्ट पर यवतमाल एफडीए की कार्रवाई(फोटो नवभारत)

यवतमाल के झरी जामणी में एफडीए की टीम ने शनिवार को दोपहर मुकुटबन बाजार में अचानक दस्तक देकर कार्रवाई की। विभिन्न खाद्य पदार्थ बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के बाजार में पहुंचने की जानकारी फैलते ही संबंधित दुकानों के कुछ ही मिनटों में बंद हो जाने का मामला सामने आया।

पढ़ें पूरी खबर...

10. Akola News: अकोला में युवक की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से वार के बाद पत्थर से कुचला

akola youth murder sharp weapon stone attack
अकोला युवक हत्या (सोर्सः सोशल मीडिया)

अकोला शहर के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी नितेश उर्फ मुन्ना जाधव (29) की धारदार हथियार से वार करने के बाद पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना रविवार की रात सामने आई। रतनलाल प्लॉट स्थित उर्दू हाईस्कूल परिसर के मुख्य प्रवेशद्वार के सामने हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें रवाना की गई हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com