Akola News: अकोला में युवक की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से वार के बाद पत्थर से कुचला

Akola Youth Murder: अकोला के सिविल लाइन क्षेत्र में 29 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला करने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच तेज की।
akola youth murder sharp weapon stone attack
अकोला युवक हत्या (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Crime News: अकोला शहर के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी नितेश उर्फ मुन्ना जाधव (29) की धारदार हथियार से वार करने के बाद पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना रविवार की रात सामने आई।

रतनलाल प्लॉट स्थित उर्दू हाईस्कूल परिसर के मुख्य प्रवेशद्वार के सामने हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें रवाना की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 12 से सवा 12 बजे के बीच मुन्ना जाधव पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया।

akola youth murder sharp weapon stone attack
नागपुर में पारिवारिक कलह का खूनी अंजाम: दामाद ने गहरी नींद में सो रहे ससुर मेहताब सिंह को उतारा मौत के घाट

शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले धारदार हथियार से उन पर वार किए और इसके बाद पत्थर से सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। हमले के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल तथा सिविल लाइन पुलिस स्टेशन की पुलिस निरीक्षक मालती कायटे तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया

इस निर्मम हत्याकांड से उर्दू हाईस्कूल परिसर सहित आंबेडकर नगर क्षेत्र में भय का माहौल है। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा हत्या के पीछे के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है। साथ ही वारदात में और कितने लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है तथा विभिन्न टीमें गठित कर रवाना कर दिया गया है। संभावित ठिकानों पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com