Maharashtra Top 10 News: संजय राउत के लेटर से लेकर मीरा-भाईंदर में पानी कटौती तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: शिवसेना ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत के पत्र से लेकर ठाणे के मीरा-भाईंदर में पानी कटौती, नागपुर में ड्राई डे और अन्य अहम अपडेट्स यहां पढ़ें।
maharashtra top 10 news 21 october sanjay raut mira bhayandar water cut updates
संजय राउत और देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की आज की बड़ी और अहम खबरों में सियासत से लेकर आम जनता से जुड़े मुद्दे छाए हुए हैं। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने ठाणे में प्रस्तावित अमेज़ॅन डेटा सेंटर का कड़ा विरोध करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। वहीं, नागपुर में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर के ड्राई डे आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।

इसके अलावा, ठाणे के मीरा-भाईंदर इलाके में जल संकट से निपटने के लिए महानगरपालिका ने 10 प्रतिशत पानी कटौती और शटडाउन का फैसला किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नासिक सिंहस्थ कुंभ का निमंत्रण और टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ना जैसी खबरें भी चर्चा में हैं।

1. संजय राउत ने CM फडणवीस को लिखा पत्र, ठाणे में अमेजन डेटा सेंटर का किया विरोध, रखीं ये 8 बड़ी मांगें

Sanjay Raut wrote letter to Devendra Fadnavis regarding Thane Amazon data center issue
संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखा पत्रसोर्स: सोशल मीडिया

ठाणे के रिहायशी इलाके में प्रस्तावित अमेजन डेटा सेंटर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस परियोजना का कड़ा विरोध जताया है।

पूरी खबर पढ़ें...

2. नागपुर में 21 से 23 अक्टूबर तक शराब की दुकानें खुली रहेंगी या बंद? कलेक्टर के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Graduates Election Dry Day Dates in Nagpur
नागपुर में ड्राई डेडिजाइन फोटो

नागपुर विधान परिषद के लिए होने वाले स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर कलेक्टर ने संपूर्ण जिले में शराब की दुकानों को पूरी तरह से बंद रखने के लिए 16 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया था। हाईकोर्ट ने कलेक्टर के इस फैसले पर रोक लगा दी है।

पूरी खबर पढ़ें...

3. फडणवीस कैबिनेट में बैठे हैं लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे, संजय राउत बोले- शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने दे रहे धमकी

Sanjay Raut Attacks Gulabrao Patil Statement And Devendra Fadnavis
संजय राउतसोर्स: सोशल मीडिया

शिवसेना के दशहरा समारोह में मंत्री गुलाबराव पाटिल के एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनेंगे वाले बयान को लेकर महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राज्य की देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पूरी खबर पढ़ें...

4. CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

President Droupadi Murmu invited Nashik Simhastha Kumbh Mela Flag Hoisting Ceremony
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुष्णगुच्छ देते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम व अन्यसोर्स: एक्स/@Dev_Fadnavis

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को आगामी 31 अक्टूबर को होने वाले धर्मध्वज समारोह के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

पूरी खबर पढ़ें...

5. महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Lalit Kala Akademi Award Winners Maharashtra Artists
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करते महाराष्ट्र के कलाकारसोर्स: एक्स/@MahaDGIPR

कला और संस्कृति के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करते हुए महाराष्ट्र के तीन प्रमुख कलाकारों ने 65वें राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार अपने नाम किया है। नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित एक भव्य और गरिमामय समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रमेश थोराट, सिद्धार्थ शिंगाडे और प्रीतम देवस्कर को इस सर्वोच्च कला सम्मान से सम्मानित किया।

पूरी खबर पढ़ें...

6. India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

india chem 2026 mumbai jp nadda inauguration
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा(सोर्स: सोशल मीडिया)

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में वैश्विक रसायन और पेट्रोकेमिकल उद्योग के दिग्गजों का एक बड़ा महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग, भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) के सहयोग से इंडिया केम 2026 के 14वें संस्करण का आयोजन कर रहा है।

पूरी खबर पढ़ें...

7. हेडगेवार के बगल में लगी थी शिवाजी महाराज की फोटो, युवाओं ने RSS का बैनर काटकर निकाली तस्वीर, VIDEO हुआ वायरल

rss banner controversy pune shivaji maharaj photo viral video
बैनर काटते युवक(सोर्स: सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र के पुणे में RSS के एक विवादित बैनर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुणे में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल के नाम से एक सार्वजनिक बैनर लगाया गया था। इस बैनर में महाराष्ट्र के आराध्य दैवत छत्रपति शिवाजी महाराज की फोटो को संघ के संस्थापकों और नेताओं की तस्वीरों के ठीक बगल में और उनके समकक्ष रखा गया था।

पूरी खबर पढ़ें...

8. टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

tiger shroff shooters police remand mumbai
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस(सोर्स: सोशल मीडिया)

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के हाई-प्रोफाइल मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई की 37वीं मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट (एस्प्लेनेड कोर्ट) ने मामले में गिरफ्तार तीनों मुख्य आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पूरी खबर पढ़ें...

9. Shiva Sharma Murder Case: नागपुर कोर्ट में पेश हुईं श्रद्धा दुबे, तीनों आरोपी ट्रांसिट रिमांड पर लखनऊ रवाना

shiva sharma murder case shraddha dubey nagpur court transit remand lucknow
नागपुर कोर्ट से निकलती गाड़ी और श्रद्धा दुबे(सोर्स: सोशल मीडिया)

लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य संदिग्ध श्रद्धा दुबे को बुधवार को नागपुर की एक अदालत में पेश किया गया। कई दिनों से फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दूबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर दानिश को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स और लखनऊ पुलिस के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।

पूरी खबर पढ़ें...

10. Water Crisis: ठाणे के मीरा-भाईंदर में होगी 10% पानी कटौती, 2 स्टेप में शटडाउन; 18-36 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति

Mira Bhayandar Water Cut 10 Percent Supply Shutdown Due To Water Crisis
ठाणे में पानी की कटौती(सोर्स: AI)

आगामी जल संकट से निपटने के लिए मीरा- भाईंदर महानगरपालिका ने जल भंडारण में 10 प्रतिशत कटौती का निर्णय लिया है। महानगरपालिका के शहर अभियंता दीपक ख़ांबित के अनुसार, बारवी बांध में 31 अगस्त 2027 तक उपलब्ध जल भंडारण की उचित योजना बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

कम वर्षा, अल नीनो के प्रभाव और अक्टूबर 2026 में मानसून की समय से पहले वापसी की आशंका को इसका कारण बताया गया है।

पूरी खबर पढ़ें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com