Maharashtra Top 10 News: भड़के मराठा समाज से लेकर नासिक में राहुल गांधी के दौरे तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 News Updates: जालना और बीड में मराठा आंदोलन के उग्र प्रदर्शन, दिशा सालियान केस में सीबीआई जांच की मांग और नासिक में राहुल गांधी के दौरे से जुड़ी राज्य की सभी बड़ी खबरें पढ़ें।
maharashtra top 10 news 2 september maratha protest rahul gandhi nashik visit
मनोज जरांगे और राहुल गांधी(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 Updates: महाराष्ट्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचलों के बीच कई प्रमुख घटनाएं सामने आ रही हैं। एक ओर जहां मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे पाटिल के अनशन का असर सड़कों पर दिख रहा है और मराठा समाज ने बीड व जालना में उग्र प्रदर्शन कर हाईवे जाम किए हैं, वहीं दूसरी ओर नासिक में राजनीतिक और धार्मिक सरगर्मियां तेज हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नासिक का दौरा कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा, तो वहीं आगामी नासिक कुंभ मेले में पहली बार किन्नर अखाड़े की मौजूदगी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। इसके अलावा, दिशा सालियान केस में सीबीआई जांच के आदेश के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और मोदी कैबिनेट में संभावित फेरबदल की चर्चाएं भी चरम पर हैं।

1. मनोज जरांगे अनशन: मराठा समाज ने बीड और जालना में हाइवे जाम कर जलाए टायर

Manoj Jarange Hunger Strike
जालना में भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगेसोर्स: सोशल मीडिया

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे पाटिल की सेहत लगातार गिरती जा रही है। उनके अनशन के पांचवें दिन भी राज्य सरकार की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने का आरोप लगाते हुए मराठा समाज के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। बीड और जालना जिलों में उग्र विरोध प्रदर्शन के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. दिशा सालियान केस: राम कदम ने उद्धव ठाकरे पर किया तीखा वार

disha salian case
राम कदम, दिशा सालियान,उद्धव ठाकरेsocial media

दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश देने के बाद सियासत गरमा गयी हैं। राम कदम ने कहा कि एक पिता ने अपनी बेटी को खो दिया है। तो सबसे पहले किसकी बात सुनी जानी चाहिए? क्या हमें उन माता-पिता की बात सुननी चाहिए या दूसरे लोगों की? दिशा सालियान के पिता खुलकर कह रहे हैं कि तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मामले को दबा दिया था।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. नासिक कुंभ में पहली बार शामिल होगा किन्नर अखाड़ा

nashik kumbh kinner akhara juuna akhara amrit snan
नासिक कुंभ किन्नर अखाड़ा (सोर्सः सोशल मीडिया)

नासिक कुंभ मेले में इस बार पहली बार किन्नर अखाड़े की मौजूदगी देखने को मिलेगी, जो कि श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु होगी। इसको लेकर अखाड़े की आचार महामंडलेश्वर महंत लक्ष्मीपत त्रिपाठी ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। उज्जैन में पिछले सिंहस्थ के दौरान इस अखाड़े का गठन किया गया था, और अपने गठन के बाद से ही यह कुंभ महाकुंभ में जनता के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. मोदी कैबिनेट फेरबदल: नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय!

modi cabinet reshuffle nitin gadkari ministry change maharashtra ministers
नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी(सोर्स: सोशल मीडिया)

क्या देश की राजधानी दिल्ली की सत्ता के गलियारों में कोई बहुत बड़ा राजनीतिक उलटफेर होने वाला है? क्या देश के सबसे चर्चित मंत्रालयों के नेतृत्व में कोई ऐसा बदलाव होने जा रहा है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी? जी हां, इस समय मोदी सरकार के संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं बेहद तेज हो चुकी हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. नासिक से राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश

Rahul Gandhi Message To Congress Workers
नासिक में कांग्रेस नेताओं से चर्चा करते राहुल गांधीसोर्स: एक्स/@INCMaharashtra

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र के नासिक का दौरा कर राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। उन्होंने नासिक में महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों के साथ एक अहम रणनीतिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि वे कांग्रेस की मूल विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहें और आम जनता को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहें।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. नागपुर में सरकारी स्कूल में चल रहा था निजी दफ्तर, CJP ने किया खुलासा

cjp at zp office
टीम जिला परिषद कार्यालय में निवेदन देने पहुंचीsocial media

नागपुर में जिला परिषद के स्कूल में निजी कार्यालय संचालित होने का खुलासा हुआ है, यह खुलासा कॉकरोच जनता पार्टी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत किए गए निरीक्षण में स्कूल की व्यवस्थाओं से जुड़ी कई गंभीर कमियां उजागर हुई हैं। अभियान के तहत अब तक 68 स्कूलों का सर्वेक्षण किया जा चुका है और इसकी सात पन्नों की रिपोर्ट जिला परिषद के सीईओ विनायक महामुनी को सौंपी गई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. यवतमाल में कीटनाशक छिड़काव से अब तक 51 लोग बीमार

yavatmal pesticide poisoning 51 cases 2026
यवतमाल कीटनाशक विषबाधा(सोर्सः सोशल मीडिया)

खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करते समय बरती जा रही लापरवाही किसानों और खेत मजदूरों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। यवतमाल जिले में वर्ष 2026 में अब तक कीटनाशक छिड़काव के दौरान 51 लोगों के बाधित होने के मामले सामने आए हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. मलाड में 6 लोगों को कुचलने वाले ड्राइवर को जेल में कुर्सी और फोन?

Malad Accident Accused VIP Treatment Allegation
मलाड हादस को दृश्य, मृतका व आरोपी ड्राइवरसोर्स: सोशल मीडिया

मुंबई के मालाड पश्चिम स्थित एस.वी. रोड और मामलेदारवाड़ी जंक्शन पर रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। एक बेकाबू कार ने सिग्नल पर खड़ी स्कूटी और तीन ऑटो रिक्शा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई थी। इस हादसे के आराेपी को जमानत मिलने के बाद विवाद शुरू हो गया है। साथ ही पुलिस थाने में VIP सुविधाएं मिलने के भी आरोप लग रहे हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. नहीं लग रहा FDA के टोल फ्री नंबर पर कॉल करते ही हो रहा डिस्कनेक्ट

Nagpur FDA Tukaram Mundhe
नहीं लग रहा तुकाराम मुंढे का फोन प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- सोशल मीडिया

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे इन दिनों एक्शन मोड में हैं और नागरिकों को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थ सुनिश्चित कराने के लिए राज्यभर में धड़ाधड़ छापामार कार्रवाई कर रहे हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. मुंबई में 14-15 सितंबर को हिंदी दिवस और छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन

Amit Shah
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहफाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया

गृह मंत्रालय का राजभाषा विभाग अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों, विभागों, उपक्रमों और बैंकों में हिंदी के व्यापक प्रसार व प्रभावी कार्यान्वयन के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में 14 और 15 सितंबर 2026 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हिंदी दिवस और छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का संयुक्त आयोजन होने जा रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com