महाराष्ट्र में ST बसों के सफर का बदलेगा नियम, 1 अगस्त से बिना इस कार्ड के नहीं मिलेगी किराए में छूट
Maharashtra ST NCMC Smart Card: महाराष्ट्र में 1 अगस्त 2026 से महिला, वरिष्ठ नागरिक और अति वरिष्ठ नागरिक यात्रियों के लिए एसटी बसों में रियायती यात्रा का लाभ केवल NCMC स्मार्ट कार्ड के जरिए मिलेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र ST NCMC कार्ड (सौ. डिजाइन फोटो )
Maharashtra ST NCMC Smart Card News: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) की यात्री सेवाओं में पारदर्शिता, सुविधा और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए 1 अगस्त 2026 से महिला, वरिष्ठ नागरिक तथा अति वरिष्ठ नागरिक यात्रियों के लिए एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया जाएगा।
यह जानकारी परिवहन मंत्री तथा एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने दी। इस निर्णय के बाद राज्यभर में एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड पंजीकरण एवं वितरण अभियान को गति दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आगे से रियायती यात्रा का लाभ केवल इसी डिजिटल कार्ड के माध्यम से उपलब्ध होगा।
51 लाख नागरिकों ने कराया पंजीकरण
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य में लगभग 51 लाख नागरिकों ने एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीकरण कराया है जिनमें से करीब 25 लाख कार्ड सक्रिय किए जा चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
SIR ड्यूटी से अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई, BMC और बिजली वितरण अधिकारी पर FIR
Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में सियासी घमासान, उपाध्यक्ष सचिन गायधने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
कंगना रनौत का नाम सुनते ही आदित्य ठाकरे बोले ‘छी-छी’! पुलिस कार्रवाई के खिलाफ छात्रों की मदद को जारी किया ईमेल
4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज
शेष लाभार्थियों के कार्ड भी शीघ्र ही सक्रिय किए जाने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने अपील की है कि लाभार्थी बिना विलंब अपनी प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
4,000 से अधिक वितरण केंद्र
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में 4,000 से अधिक एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड वितरण केंद्र कार्यरत हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ये केंद्र सक्रिय रूप से सेवा दे रहे हैं जिससे नागरिकों को कार्ड प्राप्त करने में आसानी हो रही है।
महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडळाच्या प्रवासी सेवांमध्ये अधिक पारदर्शकता, सुलभता आणि डिजिटल व्यवहारांना चालना देण्यासाठी १ ऑगस्ट २०२६ पासून महिला, ज्येष्ठ नागरिक आणि अमृत ज्येष्ठ नागरिक प्रवाशांसाठी NCMC (National Common Mobility Card) स्मार्ट कार्ड बंधनकारक करण्यात येणार आह pic.twitter.com/FrKtsJiGMR — Maharashtra State Road Transport Corporation (@msrtcofficial) June 12, 2026
अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई का इशारा
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने स्पष्ट किया है कि कार्ड वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने वाले केंद्रों पर कठोर कार्रवाई करते हुए उनका लाइसैस तत्काल रद्द किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- कांग्रेस-राकां विलय की अटकलों से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, शशिकांत शिंदे ने किया खंडन
डिजिटल प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
सरकार का उद्देश्य महिला, वरिष्ठ नागरिक एवं अति वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली यात्रा रियायतों का लाभ पारदर्शी एवं सुचारु रूप से उपलब्ध कराना, टिकट वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना तथा परिवहन व्यवस्था का आधुनिकीकरण करना है। इस निर्णय को राज्य की परिवहन व्यवस्था के डिजिटल रूपांतरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
