कांग्रेस की बैठक को राजके पुरोहित ने बताया दिखावा, बोले- जनता को गुमराह किया जा रहा है
Rajkesh Purohit: कांग्रेस कार्यसमिति की पटना बैठक पर राजके पुरोहित ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे दिखावा और जनता को गुमराह करने का प्रयास बताया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राजके पुरोहित (Image- IANS)
Maharashtra Politics: कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की पटना में हुई बैठक पर महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजके पुरोहित ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने इसे दिखावा बताते हुए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
राजके पुरोहित ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “भाजपा की वर्किंग कमेटी की बैठकें, कोर कमेटी की बैठकें और आरएसएस की बैठकें होती हैं। उन्हें लगा कि हम पिछड़ रहे हैं और हमें कुछ नया करना चाहिए, जनता और मीडिया को गुमराह करने के लिए यह बैठक की गई है।”
उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव है, चुनाव में कुछ नया करने के लिए इस तरह की बैठक के लिए बिहार को चुना गया है। कांग्रेस के नेता तो रोज मिलते हैं; इनको बैठक करने की क्या जरूरत है? कांग्रेस में अब तो कुछ ही नेता बचे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
पुरोहित ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ही कांग्रेस पार्टी हैं। इनके पास इसके अलावा कोई मुद्दा नहीं है। मल्लिकार्जुन खड़गे को अब राजनीति छोड़ देनी चाहिए।
राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा, “हर किसी को सपने देखने का अधिकार है। यहां लोकतंत्र है; कोई कुछ भी बोल सकता है। अगर राहुल गांधी खुद को देश का प्रधानमंत्री मानते हैं, तो उन्हें कौन रोक सकता है? सवाल यह है कि क्या कांग्रेस ऐसा करने के काबिल है?”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को कथित तौर पर अपशब्द बोलने के सवाल पर पुरोहित ने कहा कि यह विपक्ष की सोच को दिखाता है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की उपस्थिति में इस तरह के शब्द कहे गए। विपक्ष अपनी पार्टी को संभाले, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब अपनी ही पार्टी के लोग आपकी मां को गाली देंगे।
यह भी पढ़ें- ‘दादा’ का मास्टरस्ट्रोक: बाढ़ पीड़ितों को देंगे NCP नेता, मंत्री-विधायक और सांसदों को मिला आदेश
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई पर राजके पुरोहित ने कहा कि आजम खान बड़े अपराधी हैं। उनके ऊपर 250 से ज्यादा मुकदमे हैं। जिस तरह से वे जेल से बाहर आ गए, अब कोई भी बाहर आ सकता है। -एजेंसी इनपुट के साथ
