छगन भुजबल की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक, गैस संकट से निपटने के लिए पीएनजी को बढ़ावा देने का दिया सुझाव
Chhagan Bhujbal: महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने एलपीजी आपूर्ति में संभावित संकट को देखते हुए केंद्र सरकार के साथ बैठक में गैस आपूर्ति बढ़ाने पर चर्चा की।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Chhagan Bhujbal LPG supply issu (सोर्सः सोशल मीडिया)
PNG Connection Mandatory Maharashtra: ईरान इजरायल युद्ध की वजह से देश भर पैदा हुए गैस संकट से उबरने के अनेक उपाय किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने पीएनजी कनेक्शनों के तेजी से विस्तार की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते आने वाले महीनों में एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
भुजबल ने कहा कि पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की पाइपलाइन बिछाने के लिए मंजूरी प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। विभिन्न विभागों से आवश्यक अनुमतियां 24 घंटे के भीतर स्वतः स्वीकृत मानी जाएंगी, ताकि काम में तेजी लाई जा सके।
भुजबल ने दिया सुझाव
भुजबल ने सुझाव दिया कि नगरनिगमों द्वारा इमारतों को (ओसी) ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट देने से पहले पानी और बिजली की तरह पाइप से मुहैया कराई जाने वाली गैस के कनेक्शन को भी अनिवार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,कि पीएनजी फिलहाल सस्ता है और इसका अधिकतम इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
बांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
Bhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
महाराष्ट्र में मातृ-शिशु मृत्यु पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हर मौत की होगी गहन जांच
महाराष्ट्रातील निवासी व व्यावसायिक आस्थापनांना एलपीजी व पीएनजी गॅसचा सुलभ पुरवठा सुनिश्चित करण्याबाबत, निश्चित कालावधीत पीएनजी सेवांचा विस्तार करण्याबाबत नवी दिल्ली येथे देशाचे शहरी विकास व गृहनिर्माण मंत्री श्री. मनोहरलाल खट्टर, पेट्रोलियम व नैसर्गिक वायू मंत्री श्री. हरदीपसिंग… pic.twitter.com/nHV4qDoSrw — Chhagan Bhujbal (@ChhaganCBhujbal) March 28, 2026
पेट्रोल पंपों पर मिलेगी केरोसिन
भुजबल ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल खट्टर, हरदीप सिंह पुरी और प्रह्लाद जोशी के साथ बैठक की। इस बैठक में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और इसमें आने वाली बाधाओं की पहचान करने को लेकर पर चर्चा हुई। केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार तीन महीने बाद एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसलिए अधिक से अधिक पीएनजी कनेक्शन सुनिश्चित करने होंगे।
ये भी पढ़े: क्या LPG को लेकर सरकारी दावे खोखले हैं? लोअर परेल से कांदिवली तक खाली सिलेंडर लेकर घंटों कतार में लोग
…ताकि आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए
उन्होंने केंद्र सरकार से पीएनजी के व्यापक इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आग्रह किया और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता जताते हुए मंत्री ने कहा कि जहां एलपीजी और पीएनजी की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है, वहां केरोसिन के उपयोग की अनुमति दी गई है।
उन्होंने बताया कि केरोसिन की आपूर्ति पेट्रोल पंपों के माध्यम से करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पुराने डीलरों के लंबित नवीनीकरण को तत्काल प्रभाव से स्वीकृत माना जाएगा, ताकि आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए।
