महाराष्ट्र में PM E Bus सेवा का विस्तार, 11 शहरों के बस डिपो के विकास के लिए 15.63 करोड़ की निधि मंजूर

Maharashtra PM E Bus Sewa: महाराष्ट्र सरकार ने पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 11 शहरों के बस डिपो के आधुनिकीकरण के लिए 15.63 करोड़ रुपये की निधि मंजूर की है। भिवंडी को सबसे ज्यादा राशि मिली।
Expansion of PM e-Bus Sewa: Funds worth ₹15.63 crore approved for the development of bus depots in 11 cities
पीएम ई बस सेवा महाराष्ट्रसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra PM E Bus Sewa Depot Modernization: महाराष्ट्र में पीएम ई-बस सेवा को विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत राज्य में 11 शहरों के बस डिपो चमकेंगे। इन डिपो के विकास और उन्नतीकरण से जुड़े विकास कार्यों के लिए करोड़ों का फंड मंजूर किया गया है।

राज्य सरकार ने पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत कुल 15.63 करोड़ रुपए की निधि मंजूर की है। यह निधि भिवंडी, मीरा-भायंदर, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, अकोला, इचलकरंजी, जलगांव, धुले, अहिल्यानगर, नाशिक और वसई-विरार के बस डिपो के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार कबनगर विकास विभाग ने इस संबंध में जीआर जारी किया है। केंद्र सरकार ने पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत बस डिपो के विकास और उन्नतीकरण के लिए राज्य को केंद्र हिस्से के रूप में 23.32 करोड़ रुपए की

मातृ मंजूरी दी है। योजना में केंद्र का हिस्सा 60 प्रतिशत और राज्य का हिस्सा 40 प्रतिशत है। राज्य हिस्से के लिए कुल 15.63 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

Expansion of PM e-Bus Sewa: Funds worth ₹15.63 crore approved for the development of bus depots in 11 cities
MPSC गोपनीय जानकारी लीक का आरोप, कथित WhatsApp चैट से मचा हड़कंप; पेपर लीक केस में 11 गिरफ्तार

भिवंडी को सबसे ज्यादा राशि

11 शहरों में भिवंडी को 2.91 करोड़ रुपए की सबसे अधिक राशि मिलेगी। इसके बाद वसई-विरार को 2.42 करोड़, मीरा-भायंदर को 1.87 करोड़ और सोलापुर को 1.86 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

नासिक शहर को 1.43 करोड, अकोला को 1.37 करोड़ और जलगांव को 1.11 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। इसके अलावा इचलकरंजी और अहिल्यानगर को क्रमशः 76-76 लाख, धुले को 59 लाख और छत्रपति संभाजीनगर को 55 लाख मिलेंगे।

खर्च पर रहेगी निगरानी

सरकार ने निधि के इस्तेमाल को लेकर मनपाओं के लिए शर्ते भी तय की है। संबंधित मनपाओं को डिपोवार मंजूर निधि, उसके वितरण और खर्च, काम की व्याप्ति, मंजूर लागत के साथ ही काम की प्रगति के आधार पर निधि का वितरण करना होगा।

Expansion of PM e-Bus Sewa: Funds worth ₹15.63 crore approved for the development of bus depots in 11 cities
गीतांजलि एक्सप्रेस में 2,100 पक्षियों का मामला, 282 जीवित पक्षियों को मिली अंतरिम राहत

10 करोड़ का पुनर्विनियोजन

राज्य हिस्से के 15.63 करोड़ में शुरुआत में केवल 5.63 करोड़ रुपए की बजटीय व्यवस्था उपलब्ध थी। शेष 10 करोड़ रुपए की राशि पीएम ई-बस सेवा योजना के

अंतर्गत बस संचालन के लिए उपलब्ध निधि में से पुनर्विनियोजन के जरिए जुटाई गई। इसके बाद बस डिपो विकास के लिए आवश्यक पूरी 15।63 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com