महाराष्ट्र पुलिस को मिला नया मुखिया, IPS अधिकारी सदानंद दाते ने संभाला DGP का पदभार
IPS Sadanand Date: महाराष्ट्र पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। रश्मि शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सदानंद दाते ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार संभाल लिया है।
- Written By: आकाश मसने
सदानंद दाते को DGP का कार्यभार सौंपतीं रश्मि शुक्ला (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra New DGP Sadanand Date: महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था की कमान अब वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सदानंद दाते के हाथों में होगी। रश्मि शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के बाद दाते ने राज्य के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। प्रशासनिक और जांच से जुड़े विभिन्न अहम पदों पर काम कर चुके सदानंद दाते को एक अनुभवी और सख्त अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र पुलिस से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, संगठित अपराध पर नियंत्रण और पुलिस प्रशासन में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
रश्मि शुक्ला को किया गया सम्मानित
महाराष्ट्र पुलिस की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला का रिटायरमेंट समारोह मुंबई में पुलिस महानिदेशक कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र ने साेशल मीडिया पर मंच एक्स पर आधिकारिक हैडल से एक पोस्ट के जरिए कार्यक्रम की तस्वीरें साझा की और लिखा कि रश्मि शुक्ला का नेतृत्व, जो अनुशासन, साहस और समर्पण का प्रतीक है, हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। हम उन्हें रिटायरमेंट के बाद उनके भविष्य के प्रयासों के लिए भी शुभकामनाएं देते हैं।
महाराष्ट्र पोलीस दलाच्या पोलीस महासंचालक श्रीमती रश्मि शुक्ला यांचा सेवानिवृत्ती कार्यक्रम पोलीस महासंचालक कार्यालय, मुंबई येथे पार पडला. शिस्त, धैर्य आणि कर्तव्यनिष्ठेचे प्रतीक असलेले त्यांचे नेतृत्व सदैव प्रेरणादायी राहील तसेच सेवानिवृत्तीनिमित्त त्यांना भावी वाटचालीसाठी… pic.twitter.com/2gyxBLChSV — महाराष्ट्र पोलीस – Maharashtra Police (@DGPMaharashtra) January 3, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: असहमति के अधिकार बिना अधूरा है लोकतंत्र, बॉम्बे हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस का Combing Operation, अवैध शराब जब्त, 11 केस दर्ज, 26 फरार आरोपी दबोचे
नासिक के चांदवड में प्रेम संबंध के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कई अहम पदाें पर रहे सदानंद दाते
1990 बैच के आईपीएस अफसर सदानंद दाते मुंबई पुलिस में कई अहम पदों पर काम करने के बाद CBI, ATS में भी काम किया और मीरा-भयंदर-वसई-विरार के पहले पुलिस कमिश्नर भी बने। इसके बाद उन्हें NIA का प्रमुख बनाया गया।
यह भी पढ़ें:- सिंधुदुर्ग एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ सकेंगे विमान, DGCA से मिला ऑल-वेदर क्लियरेंस
कब तक रहेगा सदानंद दाते का कार्यकाल?
राज्य गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सदानंद डेट को दो साल के निश्चित कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि अगले दिसंबर में उनकी तय रिटायरमेंट के बावजूद वह इस पद पर बने रहेंगे। दाते दिसंबर 2026 में 60 साल के हो जाएंगे। उन्हें हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के खास अनुरोध पर केंद्र सरकार से राज्य कैडर में वापस लाया गया था।
