सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे को Maharashtra MLC Election लड़ने का दिया प्रस्ताव, कांग्रेस गुट हुआ नाराज
Maharashtra MLC Election Uddhav Thackeray News: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे को उम्मीदवार बनाने की मांग की, जिस पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Uddhav Thackeray MLC Election (फोटो क्रेडिट-X)
Maharashtra MLC Election Uddhav Thackeray: शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने एक पोस्ट में लिखा है कि महाराष्ट्र में विधान परिषद के चुनाव होने वाले हैं।
हमारी रिक्वेस्ट है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस चुनाव में महाविकास आघाड़ी की तरफ से उम्मीदवार हों। उन्होंने कहा कि उद्धव राज्य के सीनियर और अनुभवी नेता हैं।
हम सभी का पक्का मानना है कि राज्य और विधानसभा दोनों को उनके अनुभव से विपक्ष को फायदा होगा। हमारी विनम्र अपील है कि उद्धव ठाकरे भी हमारी इस मांग पर विचार करें। विपक्ष की महाविकास आघाड़ी में शामिल कांग्रेस ने आपसी चर्चा से पहले इस तरह खुलकर उम्मीदवार के नाम लेने पर नाराजगी जताई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में यात्री और माल परिवहन से Central Railway ने कमाए 2,844 करोड़, अप्रैल-मई में हुई रिकॉर्ड आय
मुंबई में ST कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत ! सरकारी कर्मचारियों के बराबर हुआ महंगाई भत्ता, सरनाईक का ऐलान
मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो 3 के यात्रियों को बड़ी राहत, 16 स्टेशनों पर मोबाइल नेटवर्क सेवा बहाल
बैंकॉक में छिपा बड़ा साइबर ठग गणेश काले भारत प्रत्यर्पित, CBI ने मुंबई एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार
मीडिया के जरिए इस बारे में चर्चा करना ठीक नहीं
कांग्रेस विधायक दल के नेता Vijay Waddetiwar ने कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विधान परिषद का चुनाव लड़ते हैं तो उनका स्वागत होगा लेकिन अगर वे चुनाव नहीं लड़ते हैं तो हमें इस पर चर्चा करनी होगी कि महाविकास आघाड़ी का उम्मीदवार कौन होगा?
क्योंकि उसके बाद जो राज्यसभा सीट आएगी, उसके लिए किस पार्टी का उम्मीदवार होगा, यह अभी साफ करना होगा, महाविकास आघाड़ी एकजुट रहे, इसके लिए तीनों पार्टियों के साथ मिलकर फैसले लेने होंगे। मीडिया के जरिए इस बारे में चर्चा करना ठीक नहीं है।
भाजपा 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा ने
अगले महीने होने वाले Maharashtra MLC Election के द्विवार्षिक चुनाव में 9 में से 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में राज्य भाजपा की कोर कमेटी ने बुधवार रात को बैठक की। इसमें चुनाव की रणनीति के साथ-साथ उस परिषद सीट के उपचुनाव पर भी चर्चा की गई जो प्रज्ञा सातव (कांग्रेस) के एमएलसी पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने से खाली हुई है। भाजपा 9 में से 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उपचुनाव में एक उम्मीदवार उतारेगी।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Election Process में बड़ा बदलाव, ‘कलर कोडिंग’ और नई वितरण प्रणाली से मतदान प्रक्रिया होगी आसान
सपकाल ने की उद्धव ठाकरे से मुलाकात
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शिवसेना प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से उनके निवास ‘मातोश्री’ पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सपकाल ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही भविष्य की चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। महाविकास आघाड़ी के तीनों दलों के बीच बेहतर संवाद बना रहे, इसी उद्देश्य से यह बैठक हुई हालांकि उन्होंने कहा कि इस बैठक में विधान परिषद चुनाव पर कोई चर्चा नहीं हुई।
